Home Breaking News UP Weather: पश्चिमी यूपी में बारिश ने दी गर्मी से राहत, सडकें हुईं जलमग्न, भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

UP Weather: पश्चिमी यूपी में बारिश ने दी गर्मी से राहत, सडकें हुईं जलमग्न, भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

0
UP Weather: पश्चिमी यूपी में बारिश ने दी गर्मी से राहत, सडकें हुईं जलमग्न, भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

[ad_1]


मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में देर रात शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बुधवार दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। खबर लिखे जाने तक 42 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं वेस्ट यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश के चलते जगह शहर में जनजीवन प्रभावित हो गया, जिस कारण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश फसलों के लिए भी लाभदायक होगी। आगे तस्वीरों में जानें पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल।



मेरठ में रात से ही हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से  निजात तो मिली है लेकिन जगह-जगह जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के साफ-सफाई के दावों की भी पोल खुल गई है।

 


शहर में जलभराव, बढ़ी मुश्किल

मुजफ्फरनगर में पिछले करीब 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। साकेत कॉलोनी, पटेलनगर, रामलीला ग्राउंड, रामपुरी, आबकारी मोहल्ला, मल्हपुरा में जलभराव के हालात बन गए। उधर, खेतों में भी पानी भर गया है। सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। देरी से बुआई किए गए चारे की फसल भी प्रभावित होगी। सोलानी और हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।


बारिश के चलते बुढ़ाना में भाकियू का ट्रैक्टर मार्च स्थगित 

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में ट्रैक्टर मार्च और महापंचायत स्थगित की गई है। ट्रैक्टर मार्च और महापंचायत की तिथि की नई तिथि जल्द ही घोषणा की जाएगी।


बारिश में कच्चा मकान गिरने से आठ साल की बच्ची घायल

मीरापुर क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला में बारिश के कारण सुबह 10 बजे गांव निवासी खुशनुमा का कच्चा मकान गिरा। मकान गिरने से आठ साल की बच्ची सिफा घायल हो गई।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here