Home Breaking News Wagner Chief: रूस में निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत; यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन भी!

Wagner Chief: रूस में निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत; यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन भी!

0
Wagner Chief: रूस में निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत; यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन भी!

[ad_1]

Wagner chief Yevgeny Prigozhin dies in Russia plane crash

वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


रूस के मॉस्को के उत्तर में एक निजी जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे जेट में सात यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। जेट मॉस्को के उत्तर में टवेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में जेट को दुर्घटनाग्रस्त होते दिखाया गया है, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है यह कहना अभी मुश्किल है।

येवगेनी प्रिगोझिन ने जून में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी और अपने सैनिकों के साथ मॉस्को की तरफ चढ़ाई कर दी थी, हालांकि बेलारूस के मध्यस्था करने के बाद वह पीछे हट गए थे। इससे पहले येवगेनी प्रिगोझिन का निजी सैन्य बल वैगनर यूक्रेन के खिलाफ रूस की नियमित सेना के साथ लड़ चुका है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here