Home Sports World Cup स्क्वाड से हुआ ड्रॉप, तो रनों की आग से मचाया हाहाकार

World Cup स्क्वाड से हुआ ड्रॉप, तो रनों की आग से मचाया हाहाकार

0
World Cup स्क्वाड से हुआ ड्रॉप, तो रनों की आग से मचाया हाहाकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

हैरी ब्रूक को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया.
द हंड्रेड में हैरी ब्रूक ने ठोका शानदार शतक.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) का आगाज अगले महीने हो जाएगा. 5 अक्टूबर से भारतीय जमीन पर होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें जोरदार तैयारियों में जुटी हैं. उन्हीं में डिफेडिंग चैंपियंस इंग्लैंड भी शामिल है जो वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है. बोर्ड ने अपने कुछ फैसलों से फैंस को बड़ा झटका दिया. जिसमें से एक इन फॉर्म बैटर हैरी ब्रूक (Harry Brook) को ड्रॉप करना भी शामिल था. लेकिन अब ब्रूक ने एक तूफानी शतक से बोर्ड को हफ्तेभर के अंदर आईना दिखा दिया है.

मेगा टूर्नामेंट से पहले इंग्लिश टीम वनडे और टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को चुनौती देगी. कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम ही वर्ल्ड कप के लिए पहली पसंद होगी. हालांकि, रूल के मुताबिक इसमें 27 सितंबर तक इंग्लैंड के पास बदलाव करने की छूट है. इंग्लैंड ने 17 अगस्त को वर्ल्ड कप और वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. जिसमें हैरी ब्रूक का नाम नहीं था बल्कि स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की संन्यास से वापसी हुई थी. स्टोक्स ने पिछले साल वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. हैरी ब्रूक ने ड्रॉप होने के बाद द हंड्रेड में तूफानी शतक ठोककर बोर्ड को आईना दिखा दिया है.

हैरी ब्रूक बने सुपरचारजर्स के संकटमोचक

वेल्स फायर के खिलाफ सुपरचारजर्स की बल्लेबाजी बेहद नाजुक नजर आई. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपरचारजर्स की टीम पत्तों की तरह बिखर गई. टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके. वहीं, दूसरी तरफ अकेले हैरी ब्रूक ही विरोधी टीम की पूरी इलेवन पर हावी हो गए. ब्रूक ने 11 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 105 रन की विस्फोटक पारी खेल डाली. ब्रूक ने भारी-भरकम पारी खेलने के लिए महज 42 गेंदे खर्च की.

PAK vs AFG: एशिया कप में 8 दिन, पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर फिसड्डी, बाबर सहित 3 बैटर मिलकर नहीं बना पाए 10 रन

हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट और टी20 में ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं. वह मौजूदा समय में प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं इसके बावजूद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बल्लेबाज पर भरोसा नहीं जताया. ब्रूक ने अभी तक 3 वनडे खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से फिलहाल 86 रन निकले. हैरी ब्रूक की फॉर्म को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि वर्ल्ड कप में इस बल्लेबाज की एंट्री हो सकती है. लेकिन इंग्लैंड ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम

जॉस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिन्सन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

Tags: England cricket board, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here