Home Sports अफगान क्रिकेटर का U-टर्न, कभी इस लीग में नहीं खेलने की दी थी धमकी, अब चुपके…

अफगान क्रिकेटर का U-टर्न, कभी इस लीग में नहीं खेलने की दी थी धमकी, अब चुपके…

0
अफगान क्रिकेटर का U-टर्न, कभी इस लीग में नहीं खेलने की दी थी धमकी, अब चुपके…

[ad_1]

हाइलाइट्स

बीबीएल का अगला सीजन 7 दिसंबर से आयोजित होगा
राशिद खान बीबीएल की बहिष्कार की धमकी दे चुके थे

मेलबर्न. अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid  Khan) ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) के बहिष्कार की धमकी वापस ले ली है और खुद को इस टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के 2023-24 सत्र के लिए उपलब्ध रखा है. पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से हटने के फैसले के बाद राशिद ने इस साल जनवरी में बीबीएल का बहिष्कार करने की धमकी दी थी. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में ऑस्ट्रेलिया इस वनडे सीरीज से हट गया था.

राशिद ने तब कहा था,‘अगर ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान से खेलने में परेशानी है तो फिर मैं बीबीएल में अपनी उपस्थिति से किसी को असहज नहीं करना चाहता हूं. इसलिए मैं इस प्रतियोगिता में अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करूंगा.’

शेन वॉर्न का चहेता… IPL में मिला नया नाम, गेंदबाजी एक्शन पर उठे सवाल, गुमनामी की दुनिया में खो गया भारतीय गेंदबाज

बुमराह की वापसी से लेकर रिंकू सिंह के नए फिनिशर बनने तक… इन 5 वजह से खास रहा टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा

बीबीएल का आयोजन 7 दिसंबर से होगा
आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार इस 24 वर्षीय स्पिनर का नाम बीपीएल के ड्राफ्ट में विदेशी खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची में शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राशिद के अलावा अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और इजहार उल हक नावीद के नाम भी सूची में शामिल हैं. बीबीएल 7 दिसंबर से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा. राशिद बीबीएल के पिछले छह सत्र से एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलते रहे हैं.

Tags: BBL, Big bash league, Rashid khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here