Home Sports आयरलैंड के खिलाफ बेंच पर ही बैठे रह गए 2 खिलाड़ी, जसप्रीत बुमराह ने नहीं दिया मौका! डेब्यू को तरसे

आयरलैंड के खिलाफ बेंच पर ही बैठे रह गए 2 खिलाड़ी, जसप्रीत बुमराह ने नहीं दिया मौका! डेब्यू को तरसे

0
आयरलैंड के खिलाफ बेंच पर ही बैठे रह गए 2 खिलाड़ी, जसप्रीत बुमराह ने नहीं दिया मौका! डेब्यू को तरसे

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली. पहले दोनों टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. जबकि, तीसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. इस सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने कुल 15 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया था. इनमें से 2 खिलाड़ी ऐसे रहे जो टीम में होते हुए भी अपना टी20I डेब्यू नहीं कर सके. बुमराह ने उन्हें किसी मैच में मौका नहीं दिया.

हम बात कर रहे विकेटकीपर जितेश शर्मा और शाहबाज अहमद के बारे में. आयरलैंड दौरे पर ये दो खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इतनी ही नहीं ये दोनों खिलाड़ी डेब्यू भी नहीं कर सके. शाहबाज अहमद आईपीएल में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं. शाहबाज अहमद भारत के लिए वनडे डेब्यू कर चुके हैं. साल 2022 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था. उस मैच में उन्होंने 10 ओवर डालते हुए विकेट लिया था. इंडियन प्रीमियर लीग में शाहबाज अहमद 30 से भी ज्यादा मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 39 मैचों में कुल 14 विकेट लिए हैं.

टी20 डेब्यू नहीं कर पाने की लिस्ट में दूसरे खिलाड़ी जितेश शर्मा हैं. जितेश एक बेहतरीन विकेटकीपर बैटर हैं. जो आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. जितेश भी इस टी20 सीरीज में डेब्यू के लिए तरस गए. उन्हें बुमराह ने किसी मैच में मौका नहीं दिया. इसी साल उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया था. लेकिन वहां भी जितेश को मौका नहीं मिला था.

एक ऐसा WWE रेसलर, जिसने 5 शादियां की, हॉल ऑफ फेमर भी रहे, The Great Khali से लिए पंगे

अगस्त में 4 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

भारतीय टीम ने अगस्त में दो टी20 सीरीज खेली. एक वेस्टइंडीज के खिलाफ और एक आयरलैंड के खिलाफ. वेस्टइंडीज के खिलाफ तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार ने टी20 डेब्यू किया. वहीं, आईपीएल में 5 छक्के मारने वाले रिंकू सिंह को आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी. बुमराह की कप्तानी में उन्होंने टी20 डेब्यू भी कर लिया.

Tags: India vs Ireland, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here