[ad_1]
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। अनाउंसमेंट के बाद कंगना ने फिल्म ‘थलाइवी’ को कोई प्रशंसा नहीं मिलने के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023’ के विजेताओं के बारे में भी अपने विचार साझा किए हैं। कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने विनर्स को बधाई दी है। साथ ही ‘थलाइवी’ को अवॉर्ड न मिलने पर बड़ी बात कहती नजर आई हैं।
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए नोट में लिखा है, ‘नेशनल अवॉर्ड्स 2023 के सभी विजेताओं को बधाई। यह एक ऐसा कला कार्निवल है, जो देश भर के सभी कलाकारों को एक साथ लाता है, यह जानना और सभी भाषाओं के महत्वपूर्ण काम से परिचित होना वास्तव में जादुई है।’
Tiger vs Pathaan: ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कहां से शुरू होगी कहानी?
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार अपने ही डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। इसमें कंगना को इंदिरा गांधी के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा कंगना रणौत को फिल्म ‘तेजस’ में भी देखा जाएगा।
[ad_2]
Source link