[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम इंडिया का गुरुवार से बैंगलुरू में कैंप शुरू होगा
एशिया कप से पहले सभी खिलाड़ियों का होगा फिटनेस टेस्ट
नई दिल्ली. टीम इंडिया को हफ्ते भर बाद एशिया कप में उतरना है. इसके लिए बैंगलुरू के पास अलूर में गुरुवार से टीम इंडिया का कैंप शुरू हो रहा है. जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्जरी से उबरने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर ली है. इन दोनों को एशिया कप के लिए भी चुना गया है. वहीं, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी अपनी फिटनेस साबित करने के बाद एशिया कप के 17 सदस्यीय स्क्वॉड में चुने गए हैं. टीम में चुने जाने के बाद भी सभी खिलाड़ियों को अलग तरह के फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. बीसीसीआई फिटनेस के पैमाने पर किसी भी खिलाड़ी को रियायत देने के मूड में नहीं हैं. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी कैंप के दौरान डिजाइन किए गए 13 दिन दिन के फिटनेस प्रोग्राम को पास करना होगा.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप के लिए चुने गए सभी शीर्ष खिलाड़ियों को फिटनेस प्रोग्राम में शामिल किया गया है. इसमें फिटनेस समेत उनका ब्लड टेस्ट भी किया जाएगा. इस दौरान अगर खिलाड़ी तय स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं पाए गए तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसे लेकर बीसीसीआई सख्ती बरत सकता है. क्योंकि विश्व कप करीब है और बीसीसीआई फिटनेस के पैमाने पर किसी तरह के समझौते के मूड में नहीं है.
रिपोर्ट के मुताबिक, जो खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर गए थे और फिर आयरलैंड सीरीज के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, उन्हें 13 दिन के प्रोग्राम का हिस्सा बनने को कहा गया है. इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शामिल हैं.
प्रोग्राम को फॉलो नहीं करने वालों पर एक्शन होगा?
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, “खिलाड़ियों के लिए स्पेशल फिटनेस प्रोग्राम बनाया गया है. क्योंकि हम चाहते हैं कि वो अगले 2 महीने के लिए पूरी तरह फिट रहें. कैंप के दौरान ट्रेनर को पता चलेगा कि किसने इस प्रोग्राम को फॉलो किया है या नहीं. इसके बाद टीम मैनेजमेंट इसे लेकर फैसला करेगी कि उस खिलाड़ी का क्या करना है, जिसने इस प्रोग्राम को फॉलो नहीं किया है.”
क्या होगा फिटनेस प्रोग्राम में?
जानकारी के मुताबिक, बीच में 1 दिन के रेस्ट के साथ दो हिस्से में बंटे फिटनेस प्रोग्राम पर 9 से 22 अगस्त तक अमल किया जाना था. इसे आगामी विश्व कप के लिए हर खिलाड़ी को पूरी तरह फिट रहने के लिए डिजाइन किया गया था. इसका मकसद ऐसी चोट को रोकना है, जो विश्व कप में टीम इंडिया के अभियान को बेपटरी कर सकती है.
फिटनेस प्रोग्राम में सारा फोकस खिलाड़ियों की ताकत और गतिशीलता, कंधे और ग्लूट मांसपेशियों पर है. हर खिलाड़ी को रोजाना निश्चिक मात्रा में प्रोटीन लेना है, इसका अलावा जिम सेशन, रनिंग के साथ स्वीमिंग और योगा सेशन भी लेने हैं. गेंदबाजों और बल्लेबाजों को एक तय ड्रिल भी दी गई है, जो उन्हें रोज करनी है. साथ ही खिलाड़ियों को 9 घंटे की नींद के लिए भी कहा गया है.
कैंप और हर खिलाड़ी की फिटनेस रिपोर्ट से टीम प्रबंधन और सेलेक्शन कमेटी को अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए अंतिम टीम चुनने में मदद मिलेगी.
.
Tags: Asia cup, Mohammed Shami, Ravindra jadeja, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 24, 2023, 11:14 IST
[ad_2]
Source link