[ad_1]
Team India Asia Cup 2023: टीम इंडिया को हफ्ते भर बाद श्रीलंका में एशिया कप 2023 जैसा बड़ा टूर्नामेंट खेलना है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान से होगा. एशिया कप के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप 2023 से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के एक स्टार बल्लेबाज ने प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस खिलाड़ी ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में 199 रनों की पारी खेली है.
टीम में मौका मिलते ही इस खिलाड़ी के बदले तेवर
एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी और 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले की किया जा चुका है. इस टीम में स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भी शामिल किया गया है. वह चोट के चलते पिछले कई समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रैक्टिस मैच में 199 रन बनाए हैं और 50 ओवरों तक फील्डिंग भी की है. ऐसे में ये माना जा सकता है कि वह एशिया कप से पहले कहीं ना कहीं पूरी तरह फिट हो गए हैं, जो टीम के लिए राहत भरी खबर है.
श्रेयस अय्यर ने किया था ये पोस्ट
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में वह ट्रेनर रजनीकांत शिवगनानम और मेडिकल चीफ नितिन पटेल के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘काफी लंबा सफर रहा. लेकिन मैं उन सभी के प्रति कृतज्ञ हूं, जो इस सफर में साथ रहे और मेरी मदद की. नितिन भाई, रजनी सर और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के स्टाफ का शुक्रिया. इसके साथ-साथ बाहरी लोगों को भी धन्यवाद.’
मिडिल ऑर्डर के अहम बल्लेबाजों में से एक
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टीम इंडिया (Team India) के लिए अभी तक कुल 10 टेस्ट, 42 वनडे और 49 टी20 मैच खेले हैं. बता दें आईपीएल 2023 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी पीठ के निचले हिस्से में सूजन की शिकायत की थी और टीम से अलग हो गए थे. इसके बाद अप्रैल में अय्यर की ब्रिटेन में पीठ की सफल सर्जरी हुई थी. वह पिछले 2 महीनों से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब पर हैं.
[ad_2]
Source link