[ad_1]

पीएम मोदी।
– फोटो : ट्विटर
विस्तार
पीएम मोदी इन दिनों दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा पर हैं। वहां से स्वदेश वापस आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरू आकर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई देंगे। यह जानकारी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री आर अशोक ने बृहस्पतिवार को दी।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरू आ रहे हैं। हम 6000 से अधिक लोग एचएएल एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे। वह शहर के लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने पेन्या में एक विशाल रोडशो करने के बारे में मुझसे बात की है। इस संबंध में हमारी दशरहल्ली विधायक मुनिराजू से भी बात हुई है।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने बंगलूरू के लोगों को इस खुशी को अपने साथ साझा करने का अवसर दिया है। हम बेंगलुरू के लोग पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेंगे क्योंकि बेंगलुरू मतलब इसरो और इसरो मतलब बेंगलुरू । पीएम मोदी यहां इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने आ रहे हैं। हालांकि पीएम के दौरे की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई।
[ad_2]
Source link