Home Breaking News Defence Ministry: रक्षा मंत्रालय ने 7800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, बढ़ेगी सेनाओं की ताकत

Defence Ministry: रक्षा मंत्रालय ने 7800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, बढ़ेगी सेनाओं की ताकत

0
Defence Ministry: रक्षा मंत्रालय ने 7800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, बढ़ेगी सेनाओं की ताकत

[ad_1]

Defence ministry clears acquisition proposals worth Rs 7800 cr

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल)
– फोटो : PTI

विस्तार


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में गुरुवार को लगभग 7,800 करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। खरीद में एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट की खरीद भी शामिल है। इन खरीदों से भारतीय सेनाओं को मजबूती मिलेगी।

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीएसी द्वारा मंजूर प्रस्तावों में 7.62×51 मिमी लाइट मशीन गन (एलएमजी) और भारतीय नौसेना के हथियार एमएच-60आर हेलीकॉप्टर की खरीद शामिल है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डीएसी की बैठक में करीब 7,800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।

भारतीय कंपनी बीईएल से खरीदे जाएंगे ईडब्ल्यू सूट 

बयान में कहा गया कि भारतीय वायु सेना की दक्षता बढ़ाने के लिए डीएसी ने भारतीय-आईडीडीएम श्रेणी के तहत एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर पर इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट की खरीद और तैनाती के लिए स्वीकृति प्रदान की है। ईडब्ल्यू सूट भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से खरीदा जाएगा।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here