Home Sports IND vs IRE: आखिरी टी20 मैच रद्द होने पर भड़के भारत के कप्तान बुमराह! अपने इस बयान से मचा दी सनसनी

IND vs IRE: आखिरी टी20 मैच रद्द होने पर भड़के भारत के कप्तान बुमराह! अपने इस बयान से मचा दी सनसनी

0
IND vs IRE: आखिरी टी20 मैच रद्द होने पर भड़के भारत के कप्तान बुमराह! अपने इस बयान से मचा दी सनसनी

[ad_1]

Team India, News: भारत और आयरलैंड के बीच बुधवार को तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा. भारत ने इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज 2-0 से अपने नाम की. चोट के बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में खेलते हुए भारत ने बारिश से बाधित पहला मैच DLS मेथड़ के आधार पर दो रन जबकि दूसरा मैच 33 रन से जीता था.

आखिरी टी20 मैच रद्द होने पर भड़के भारत के कप्तान बुमराह!

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद कहा कि पहले मौसम अच्छा होने के कारण उन्हें मैच रद्द होने की आशंका नहीं थी. भारत ने इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज 2-0 से अपने नाम की. चोट के बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज बुमराह की अगुवाई में खेलते हुए भारत ने वर्षा से प्रभावित पहला मैच डकवर्थ-लुईस पद्धति के आधार पर दो रन जबकि दूसरा मैच 33 रन से जीता था.

अपने इस बयान से मचा दी सनसनी

बुमराह ने मैच रद्द होने के बाद कहा, ‘मैच के होने का इंतजार करना निराशाजनक था. हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी, क्योंकि पहले मौसम ठीक था.’ भारतीय टीम की कप्तानी करने के मौके पर बुमराह ने कहा, ‘(कप्तानी करना) बहुत मजेदार रहा और कप्तानी करना सम्मान की बात है. जब बारिश हो रही थी तब भी वे (खिलाड़ी)उत्साहित और उत्सुक थे.’ बुमराह ने कहा, ‘मैं उस (चोट के) बारे में नहीं सोचता. जब आपको अपनी टीम की कप्तानी करने का मौका मिलता है तो आप हमेशा इसे स्वीकार करते हैं. एक क्रिकेटर के रूप में आप हमेशा जिम्मेदारी का आनंद लेते हैं.’

कुछ नए चेहरों को मौका देना अच्छा रहा

सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए बुमराह ने अपनी चोट पर कहा, ‘सब अच्छा है, कोई शिकायत नहीं.’ आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि उन्होंने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के लिए कई सकारात्मक पक्ष रहे. बुमराह ने कहा, ‘टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया. बहुत सारे सकारात्मक पक्षे हैं, लेकिन यह उन मुकाबलों को खत्म करने के बारे में है. भारत जब भी यहां आता है तो हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला अच्छा क्रिकेट होता है.’ स्टर्लिंग ने कहा, ‘आज मैच होता तो अच्छा रहता. कुछ नए चेहरों को मौका देना अच्छा रहा. टी20 वर्ल्ड कप की ओर यात्रा जारी है. यह 10 महीने की तैयारी है.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here