[ad_1]

रोहित शर्मा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच कैंडी में खेला जाएगा। भारतीय टीम चार साल बाद वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। पिछली बार दोनों का आमना-सामना 2019 विश्व कप में हुआ था। तब रोहित शर्मा ने मैनचेस्टर में 140 रन की शानदार पारी खेली थी।
पिछले साल एशिया कप में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब एक मैच भारत और एक पाकिस्तान ने जीता था। हालांकि, तब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था और इस बार यह वनडे प्रारूप में होगा। टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। पाकिस्तान ने सुपर-4 में टीम इंडिया को हराया था। रोहित शर्मा की टीम उस हार का बदला लेने भी उतरेगी। खुद भारतीय कप्तान एक बार फिर से उसके खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। रोहित का बल्ला दोनों टीमों के बीच मैच में खूब चला है। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।
[ad_2]
Source link