[ad_1]
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 में उतरने से पहले पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलने उतरी है. पहले मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर जीत दर्ज करने वाली पाक टीम को दूसरे मैच में अफगानिस्तान के ओपनर की आंधी का सामना करना पड़ा. इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज ने धमाकेदार शतक जमाकर इतिहास रच दिया.
पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार से शुरुआत करने के बाद अफगानिस्तान के ओपनर की एक पारी ने धमाका कर दिया. कप्तान हस्मतुल्ला शाहीदी ने टॉस जीतकर दूसरे वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. रहमानुल्लाह ने इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की जिसने पहाड़ जैसे स्कोर की नींव तैयार कर दी.
अफगानी बैटर ने उड़ाई धज्जी
अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 151 रन की पारी खेल डाली. शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राउफ जिनको मौजूदा वक्त का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जा रहा है उन सबकी जमकर पिटाई कर डाली. 72 गेंद पर 50 रन पूरा करने वाले इस ओपनर ने 122 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की. इसके बाद भी बल्ला नहीं थमा और 150 गेंद पर 150 रन पूरा कर इतिहास रच दिया.
पहले विकेट के लिए डबल सेंचुरी
गुरबाज और इब्राहिम की ओपनिंग जोड़ी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की कलई खोलकर रख दी. पहले विकेट के लिए दोनों ने डबल सेंचुरी जमा दी. दोनों ने 227 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान गेंदबाजों को जमकर बाउंड्री पार पहुंचाया. 39.5 ओवर तक दोनों टिके रहे और पाक गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते रहे. इस धमाकेदार साझेदारी की बदौलत ही टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बनाए.
.
Tags: Rahmanullah Gurbaz
FIRST PUBLISHED : August 24, 2023, 19:12 IST
[ad_2]
Source link