Home Breaking News Navi Mumbai: नवी मुंबई के नेरुल इलाके में इमारत का हिस्सा ढहा, दो की मौत, दो अन्य घायल

Navi Mumbai: नवी मुंबई के नेरुल इलाके में इमारत का हिस्सा ढहा, दो की मौत, दो अन्य घायल

0
Navi Mumbai: नवी मुंबई के नेरुल इलाके में इमारत का हिस्सा ढहा, दो की मौत, दो अन्य घायल

[ad_1]

ceiling slab collapse in Nerul society of Navi Mumbai Maharashtra News Updates

Navi Mumbai Slab Collapse
– फोटो : ANI

विस्तार


नवी मुंबई के नेरुल इलाके में बुधवार को एक आवासीय इमारत का स्लैब हिस्सा ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सेक्टर 6 स्थित तीन मंजिला इमारत में रात करीब 9.15 बजे हुई। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस के कर्मी राहत-बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। घायल लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त राजेश नार्वेकर ने बताया कि तुलसी भवन इमारत की तीसरी मंजिल का स्लैब रात नौ बजे के आसपास गिर गया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि इमारत को खाली करा लिया गया है। गुरुवार को इमारत की सुरक्षा जांच की जाएगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here