[ad_1]
रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। इसके अलावा, भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, एक महिला पायलट की सूझबूझ से दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की चूक से विस्तारा एयरलाइंस के दो विमान एक ही रनवे पर आ गए थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
रूस में क्रैश हुए विमान में सवार थे वैगनर प्रमुख, रूसी विमानन एजेंसी ने की पुष्टि
रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। रूसी विमानन एजेंसी ने वैगनर प्रमुख के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार होने की पुष्टि की है। एजेंसी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन सवार थे, इस हादसे में कोई यात्री जीवित नहीं बचा। यानी वैगनर प्रमुख की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
यूट्यूब पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड
भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, इसरो के लाइव स्ट्रीमिंग लिंक ने भी यूट्यूब पर इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को 8.06 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा, जिसने यूट्यूब इतिहास के सभी कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
Source link