Home Breaking News WFI: भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, चुनाव नहीं होने की वजह से यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग ने लिया फैसला

WFI: भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, चुनाव नहीं होने की वजह से यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग ने लिया फैसला

0
WFI: भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, चुनाव नहीं होने की वजह से यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग ने लिया फैसला

[ad_1]

Wrestling Federation of India Membership Suspended, after WFI failed to conduct Election

भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी गई है
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विश्व कुश्ती संघ (यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग) ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है। भारतीय कुश्ती संघ में चुनाव नहीं होने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल काफी पहले ही खत्म हो चुका है। इसके बाद कुश्ती संघ में चुनाव कराने के कई प्रयास किए गए और सुप्रीम कोर्ट ने कई बार चुनाव की तारीखें तय की, लेकिन अलग-अलग हाईकोर्ट अलग-अलग राज्य के कुश्ती संघों की याचिका के आधार पर चुनाव में रोक लगाते रहे हैं। इसी वजह से अब तक कुश्ती संघ के चुनाव नहीं हो पाए हैं।

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव कई बार स्थगित हो चुके हैं। कई राज्यों के कुश्ती संघ चुनाव की मौजूदा प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं और उनकी याचिका पर कई बार कुश्ती संघ के चुनाव पर रोक लग चुकी है। इसी वजह से विश्व कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here