[ad_1]
Yevgeny Prigozhin Death: वैगनर मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन अब इस दुनिया में नहीं है. बताया जाता है कि प्लेन क्रैश में उसकी मौत हो चुकी है लेकिन विमान हादसे पर सवाल उठ रहे हैं. आमतौर पर रूस और उसके बाहर इस तरह की सामान्य धारणा रही है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जो भी टकराया वो खत्म हो गया.यहां पर प्रिगोझिन के साथ नवेलनी का भी जिक्र अहम हो जाता है. नवेलनी मुखर होकर पुतिन का विरोध करते रहे हैं.इस समय वो जेल में हैं. उन्होंने संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि प्लेन में जहर देकर उन्हें मारने की कोशिश की गई थी. इन सबके बीच पहले बात येवगेनी प्रिगोझिन की.
वैगनर मुखिया था येवगेनी प्रिगोझिन
येवगेनी प्रिगोझिन कभी पुतिन के खास हुआ करते थे. प्रिगोझिन को बढ़ावा देने में पुतिन ने अहम भूमिका निभाई थी जिसका विरोध भी होता था. यूक्रेन के खिलाफ जब पुतिन ने जंग का ऐलान किया तो प्रिगोझिन की प्राइवेट सेना वैगनर ने अहम भूमिका निभाई थी लेकिन जब यूक्रेन के कैंप पर एक हमले में सैकड़ों की संख्या में वैगनर लड़ाके मारे गए तो वो भड़क गए. प्रिगोझिन का मानना था कि रूस के रक्षामंत्री के इशारे पर मिसाइल से हमला किया गया था. उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी. ये बात अलग है कि मांग ना जाने के बाद वो बागी बनक मॉस्को के लिए कूच कर गए. मॉस्को की सड़कों पर वैगनर लड़ाके नजर भी आए. उनकी इस हरकत पर पुतिन बेहद नाराज हुए और कहा कि जिस किसी ने इस तरह का काम किया है देश माफ नहीं करेगा. हालांकि बेलारूस के मध्यस्थता के बाद मामला सुलटा और प्रिगोझिन बेलारूस चले गए. लेकिन अब उनका अंत हो चुका है और पुतिन के खिलाफ बगावत का अंजाम बताया जा रहा है.
एलेक्सी नवेलनी
2020 में इस तरह की खबरें आईं कि विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी को साइबेरिया इलाके में जहर दिया गया था. दरअसल वो कार्यक्रम में हिस्सा लेने के विमान में सवार हुए थे लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई थी. इलाज के लिए उन्हें जर्मनी जाना पड़ा. पश्चिमी मीडिया खासतौर पर इस तरह की बात पर बल देती है कि नवेलनी को मारने के लिए नोविचोक नर्व एजेंट नाम का जहर दिया गया था. यह जहरीला होता है, समय पर इलाज मिलने से वो बच गए, रूसी एजेंसियों से इस बारे में सवाल किए जाने पर जवाब ना में आया. नवेलनी जब 2021 में रूस आए तो उन्हें गिरफ्तार किया गया.धोखाधड़ी के मामले में सजा सुनाई गई और इस समय जेल में हैं.
.
[ad_2]
Source link