Home World ये है दुनिया का सबसे सुंदर घोड़ा, सीधा स्वर्ग से आया..जानिए किस देश में है मौजूद

ये है दुनिया का सबसे सुंदर घोड़ा, सीधा स्वर्ग से आया..जानिए किस देश में है मौजूद

0
ये है दुनिया का सबसे सुंदर घोड़ा, सीधा स्वर्ग से आया..जानिए किस देश में है मौजूद

[ad_1]

Horse Breed Of Akhal Teke: अगर कोई आपसे यह सवाल पूछे कि क्या कोई जानवर इतना सुंदर हो सकता है कि उसे यह कह दिया जाए कि यह स्वर्ग से आया है. तो आप इसका जवाब हां में दे सकते हैं. दुनिया में घोड़े की एक ऐसी नस्ल मौजूद है जिस नस्ल के घोड़े को दुनिया का सबसे सुंदर घोड़ा कहा जाता है. आइए इसी घोड़े के बारे में जानते हैं कि आखिर में इसमें क्या-क्या खूबियां हैं. घोड़े की इस नस्ल को अखल टेके (Akhal-teke) के नाम से जाना जाता है. ये तुर्कमेनिस्तान के कराकुम रेगिस्तान में मिलता है.

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेके आदिवासी जनजाति ने हजारों साल पहले अखल मरुस्थल में घोड़े की इस नस्ल का पालन-पोषण किया था. इसीलिए इस नस्ल का नाम इन पर पड़ गया. अखल टेके दुनिया की सबसे पुरानी घोड़े की प्रजातियों में से एक है. इतिहास खंगाले तो 3000 साल पहले से इसका जिक्र मिलता है. इस तुर्कमेनी घोड़े को उसकी स्पीड, बुद्धि और ताकत के लिए पसंद किया जाता है. इतना ही नहीं ये लंबी उछाल भी मारते हैं. देखने में यह सुनहरे रंग के दिखते हैं.

इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत घोड़ा माना जाता है और इसीलिए यह मुहावरा कहा जाता है कि यह स्वर्ग से आया है. इसके चमकने का राज इसके बाल हैं, जो वाकई में खूबसूरत हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घोड़े की भारत में कीमत 30 लाख रुपए तक हो सकती है. इसका वजन औसत रूप से 450-500 किलो हो सकता है. कहा जाता है कि ये घोडा सिर्फ अपने मालिक को ही सवारी करने देते हैं. इनकी वफादारी की मिसाल भी दुनिया भर में दी जाती है. इस नस्ल के घोड़े आम घोड़ों की तुलना में अपने मालिक की बात काफी जल्दी समझ जाते हैं.

हालांकि अब इनकी संख्या घट रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में ये तुर्कमेनी घोड़े करीब 7000 की संख्या में हैं. अखल टेके तुर्कमेनिस्तान का राष्ट्रीय पशु भी है. इसे वहां पर बहुत से लोग पालते हैं. वैज्ञानिकों का दावा है कि इस घोड़े की आनुवंशिकी के कारण इसकी चमड़ी चमक के साथ लाइट रिफलेक्ट करती है. वैसे ये दिखने खूबसूरत लगते भी हैं. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here