Home Sports BCCI टाइटल राइट्स बेचने से हुई मालामाल, एक मैच से ही होगी करोड़ों की कमाई

BCCI टाइटल राइट्स बेचने से हुई मालामाल, एक मैच से ही होगी करोड़ों की कमाई

0
BCCI टाइटल राइट्स बेचने से हुई मालामाल, एक मैच से ही होगी करोड़ों की कमाई

[ad_1]

हाइलाइट्स

बीसीसीआई की कमाई में भारी इजाफा होने वाला है
3 साल के लिए घरेलू मुकाबले के टाइटस राइट्स बेचे

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का खजाना और भरने वाला है. बीसीसीआई को घर में होने वाले टीम इंडिया के मुकाबलों के लिए नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सोनी स्पोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए अगले तीन साल के लिए भारत के घरेलू सीरीज के अधिकार हासिल कर लिए हैं. नया करार अगस्त 2026 तक रहेगा. IDFC First बैंक हर मैच के लिए बीसीसीआई को टाइटल स्पॉन्सर के रूप में 4.2 करोड़ रुपये देगा. ये डील अगले 3 साल में घर में होने वाले 56 मैचों के लिए हुई है.

भारतीय क्रिकेट टीम के टाइटल अधिकार जीतने के लिए नीलामी की बेस प्राइस 2.4 करोड़ रुपये रखी गई थी यानी इस रकम से ऑक्शन की शुरुआत हुई और इसमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सीधी टक्कर सोनी स्पोर्ट्स से थी और बैंक ने बोली जीत ली. खबरों के मुताबिक, सोनी स्पोर्ट्स के अलावा किसी और कंपनी ने नीलामी में हिस्सा ही नहीं लिया.

इससे पहले, मास्टरकार्ड बीसीसीआई को हर मैच के लिए 3.8 करोड़ रुपये का भुगतान करती थी. उसे ये अधिकार फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) से मिला था और दोनों ही कंपनियां हर मैच के लिए 3.8 करोड़ रुपये ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दे रही थीं. इस बार 4.2 करोड़ रुपये की बोली IDFC First Bank ने लगाई थी. यानी बीसीसीआई को पिछली बार के मुकाबले हर मैच के लिए अतिरिक्त 40 लाख रुपये मिलेंगे.

Tags: BCCI, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here