[ad_1]
Donald Trump News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी धोखाधड़ी मामले में कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. केस दर्ज होने के बाद वे अपनी गिरफ्तारी देने के लिए जॉर्जिया की जेल पहुंचे हैं. उनके आगमन की सूचना मिलने पर जेल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहीं ट्रंप ने इस मुकदमे को अपने खिलाफ साजिश बताया है.
डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पर निकाली भड़ास
डोनाल्ड ट्रंप प्लेन से न्यू जर्सी के नेवार्क से जॉर्जिया (अटलांटा) पहुंचे. रवाना होने से पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी फानी विलिस पर भड़ास निकाली. फानी फिलिस ने ही ट्रंप के खिलाफ चौथा केस दर्ज करवाया है. ट्रंप ने दावा किया कि अटलांटा में अपराध की दर बढ़ने के लिए वही जिम्मेदार हैं.
आज ट्रंप का लिया जाएगा मग शॉट
मीडिया के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी से पहले उनका मग शॉट भी लिया जाएगा. उन पर दर्ज हुए पिछले 3 केस में एक बार भी मग शॉट नहीं लिया गया था. यह मग शॉट किसी अपराधी का रिकॉर्ड शुरू करने बनाने के लिए किया जाता है. इसे एक तरह से क्राइम केस हिस्ट्री शुरू करना माना जा सकता है.
.
[ad_2]
Source link