[ad_1]
नई दिल्ली. एशिया कप (Asia Cup 2023) के 16वें एडिशन का आयोजन 30 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का मेजबान पाकिस्तान है. 6 टीमों के बीच कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें 9 श्रीलंका में होंगे वहीं 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर ये है कि इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों को वो फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप को सर्वाधिक 7 बार अपने नाम कर चुकी है. पिछली बार श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था. पिछली बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था. इस बार इसका आयोजन वनडे फॉर्मेट में हो रहा है.
एशिया कप की शुरुआत कब से होगी?
एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से पाकिस्तान में होगी.
एशिया कप का पहला मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा?
एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल (Pakistan vs Nepal) के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान टीमें कब और कहां भिड़ेंगी?
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 सितंबर को कैंडी में भिड़ेंगी.
एशिया कप के मैचों का लाइव टेलीकास्ट (Where to watch asia cup live telecast) कहां देखें?
एशिया कप के मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनल्स पर देख सकते हैं.
एशिया कप के कुल 13 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री (Where to watch asia cup live streaming) में कहां देखें?
एशिया कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Hotstar) पर देख सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : August 25, 2023, 16:17 IST
[ad_2]
Source link