Home Breaking News PM Modi Greece Visit: ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी, 40 साल बाद इस देश दौरे पर पहुंचा कोई भारतीय प्रधानमंत्री

PM Modi Greece Visit: ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी, 40 साल बाद इस देश दौरे पर पहुंचा कोई भारतीय प्रधानमंत्री

0
PM Modi Greece Visit: ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी, 40 साल बाद इस देश दौरे पर पहुंचा कोई भारतीय प्रधानमंत्री

[ad_1]

09:54 AM, 25-Aug-2023

पीएम मोदी के स्वागत के लिए होटल के बाहर जुटी भीड़

भारतीय प्रवासी के सदस्य एथेंस में उस होटल के बाहर एकत्र हुए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्रीस की अपनी एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान रुकेंगे।

09:38 AM, 25-Aug-2023

PM Modi Greece Visit: ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी, 40 साल बाद इस देश दौरे पर पहुंचा कोई भारतीय प्रधानमंत्री

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह ग्रीस के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्रीस में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ बैठकें करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के कारोबारी समुदाय और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी के ग्रीस दौरे का कार्यक्रम

ग्रीस यात्रा पर पीएम मोदी अपने समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया है कि वह दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ-साथ भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 40 साल में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। इससे पहले भारत से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सितंबर 1983 में ग्रीस का दौरा किया था।

ग्रीस के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानिसबर्ग में होटल के बाहर मौजूद प्रवासी भारतीयों का अभिवादन किया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here