Home Sports Podcast: पाक-अफगान मुकाबलों में दिखा एशिया कप का ट्रेलर, भारत को रहना होगा सतर्क – Podcast Asia Cup trailer shown in Pakistan Afghanistan cricket matches India will have to be cautious

Podcast: पाक-अफगान मुकाबलों में दिखा एशिया कप का ट्रेलर, भारत को रहना होगा सतर्क – Podcast Asia Cup trailer shown in Pakistan Afghanistan cricket matches India will have to be cautious

0
Podcast: पाक-अफगान मुकाबलों में दिखा एशिया कप का ट्रेलर, भारत को रहना होगा सतर्क – Podcast Asia Cup trailer shown in Pakistan Afghanistan cricket matches India will have to be cautious

[ad_1]

प्ताह भर की क्रिकेट गतिविधयों को इस पॉडकास्ट में समेंटे मैं हाजिर हूँ, स्वीकार कीजिए संजय बैनर्जी का नमस्कार. आज के पॉडकास्ट की शुरुआत भारतीय क्रिकेट से नहीं, बल्कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कल खेले गए दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले से. इस मुकाबले से एशिया कप के रोमांच में चार चाँद लगा दिए हैं. क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेंट की अनिश्चितता ही इसे इतना लोकप्रिय बनाती है. 

हमबन्टोंटा में पहले मैच में जो अफगानिस्तान 20 ओवर भी नहीं खेल सका और सिर्फ 59 के स्कोर पर ढेर हो गया, कल उसी ने 300 का आंकड़ा बोर्ड पर लगा दिया. हालांकि, इसके बावजूद जुझारू पाकिस्तान ने उसे 1 गेंद और 1 विकेट बाकी रहते शिकस्त दे दी. रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 151 रन की यादगार पारी खेली. इब्राहीम जाद्रान ने 80 रन बनाए और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 227 रन की साझेदारी हुई. 

उधर, पाकिस्तान के लिए इमामूल हक, बाबर आजम और अंत में शादाब खान ने निर्णायक भूमिका निभाई. 300 के लक्ष्य को चेज़ करना किसी भी टीम के खिलाफ चुनौती होता है, लेकिन पाकिस्तान ने आखिर वह कर दिखाया. संकेत साफ हैं, विश्व कप में एशिया कप के खिताब के साथ उतरने के लिए भारत को एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा. 

इससे पहले, बारिश ने भारत और आयरलैंड के बीच तीसरे मुकाबले को धो दिया. बारिश के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग का नजारा टीवी पर देखा और इसका जमकर जश्न मनाया. तीसरा मुकाबला धुलने के बावजूद सीरीज भारत ने जीती. 

वेस्टइंडीज में टी-20 सीरीज हारने के बाद भारत के लिए यह सीरीज जीत थोड़ा सुकून वाली थी. सीरीज का महत्व इतना ही था कि भारत को टीम संतुलन पर काम करने का अवसर मिल गया. कप्तान जसप्रीत बुमराह और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए यह सीरीज उनकी वापसी का ‘लिटमस टेस्ट’ था, और दोनों कामयाब रहे. खासकर कप्तान बुमराह ने अपने प्रदर्शन और कप्तानी-दोनों में सबका दिल जीता. 

हालांकि, पहला मैच भी बारिश की वजह से पूरा नहींं खेला जा सका, लेकिन डकवर्थ लुईस मेंथड से भारत ने दो रन से इसे जीत लिया. बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लेकर अपनी फिटनेस पर मोहर लगा दी. रवि बिश्नोई ने भी दमदार प्रदर्शन दिखाया है.

भारत के पास गेंदबाजों की लिस्ट बढ़ती जा रही है. बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने सेलेक्टर्स को नया विकल्प दिया है. लेकिन सलेक्टर्स के लिए यह प्रॉबलम ऑफ प्लेन्टी भी हो सकती है. अर्शदीप सिंह को हाल फिलहाल विकेट के मामले में ज्यादा सफलता नहींं मिली, लेकिन उनकी गेंदबाजी की धार कम नहीं हुई. फिर भी बढ़ती हुई चुनौती को देखते हुए अर्शदीप को आईपीएल और कुछ अंतरराष्ट्रीय मैचों में किये गये अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना होगा.

आयरलैंड में भारतीय गेंदबाजों के लिए कोई न कोई बल्लेबाज कठिन साबित हुआ है. पहले बैरी मैकार्थी तो फिर एंडी बिलबर्ली ने अर्धशतक जमाये. बैरी मैकार्थी की तारीफ इसलिए भी बनती है कि उन्होंने पहले मैच में नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 33 गेंदों पर नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और कर्टिस कैंपर का उनको मिला साथ भारतीयों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा था. दूसरे मैच में भी एंडी बिलबर्ली ने 72 रन बनाये, जो इस मायने में महत्वपूर्ण है कि उनके बाकी साथी बल्लेबाज ज्यादा स्कोर नहींं कर पा रहे थे.

दूसरी ओर इंडियन बैटिंग के लिए अच्छी खबर है. रिंकू सिंह के रूप में एक और आक्रामक बल्लेबाज टीम इंडिया को मिल गया है. पहले मैच में डेब्यू करने के बावजूद बारिश के कारण बल्लेबाजी का मौका नहींं मिला, लेकिन दूसरे में उन्होंने जिस रफ्तार से रन बनाये वह काबिलेतारीफ है. 21 गेंदों में 38 रन की पारी ने उनको मैन ऑफ द मैच का हकदार बना दिया. 

हालांकि इस मैच में रुतुराज गायकवाड ने अर्धशतक जमाया था और संजू सैमसन ने उनसे ज्यादा रन बनाये थे, पर रिंकू की पारी को ज्यादा प्रभावशाली माना गया. इसी टीम में तिलक वर्मा भी हैं, जो वेस्टइंडीज में बढ़िया खेलने के बाद आयरलैंड में थोड़ा संघर्ष करते दिखे. वैसे यशस्वी जायसवाल भी इस सीरीज में ज्यादा कामयाब नहींं रहे. ऐसे में इस ओपनर पर अब दबाव बढेगा.

इस सप्ताह एशिया कप का 14वां संस्करण 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका की मेंजबानी में शुरू हो रहा है. हालांकि पिछले साल इसका आयोजन जब यूईए में हुआ था, तब यह टी-20 फोर्मेंट में खेला गया था और श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था.  लेकिन इस बार यह वनडे फोर्मेंट में हो रहा है. इस फॉर्मेंट में भारत ने ही 2016 में आखिरी बार खिताब जीता था.

इस लिहाज से भारत को अब वनडे फोर्मेंट में अपना खिताब बचाने के लिए मशक्कत करनी होगी. रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम अपना अभियान पाकिस्तान के खिलाफ दो सितम्बर को कोलंबो में शुरू करेगी. इसके बाद भारत का दूसरा ग्रुप मुकाबला चार सितम्बर को नेपाल से होगा. भारत ने दोनों फॉर्मेंट मिलाकर एशिया कप को सबसे ज्यादा सात बार जीता है, जो किसी भी देश से सबसे ज्यादा है.

30 अगस्त को पहले दिन पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबला मुल्तान में होगा. दोनों ग्रुपों में तीन-तीन टीमें हैं, और पहले दो स्थान पर आने वाली दो-दो टीमें सुपर फोर में प्रवेश करेगी. मुमकिन है कि एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच इस चरण में मुकाबला होगा. सब कुछ ठीक रहा तो इन्हीं दोनों देशों के बीच ही फाइनल भी 17 सितम्बर को खेला जाना चाहिए.

भारतीय टीम में फिट होकर लौटे श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल शामिल हैं. राहुल को लेकर थोड़ी चिंता है, क्योंकि वह थोड़े चोटिल भी हैं. इस टीम में युजवेन्द्र चहल और आर. अश्विन को शामिल नहींं किया गया है. वैसे भी दरकिनार किए जाने के मामले में चहल और अश्विन टॉप पर ही रहते हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंडया और जसप्रीत बुमराह पर जाहीर तौर पर निगाहें होंगी, क्योंकि इन्हीं पर अगले विश्व कप में भारत का दारोमदार होगा. 

विश्व कप को लेकर अभी कई अड़चनें मुहं बाये खड़ी हैं. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बैक टू बैक मैच की मेंजबानी को बदलने का आग्रह किया था, जिसे आईसीसी और बीसीसीआई ने नकार दिया है. हैदराबाद में नौ और दस अक्टूबर को लगातार दो दिन मैच होने हैं, जिसे लेकर मेंजबान एसोसिएशन ने अपनी परेशानी का इजहार किया था. इससे पहले विश्व कप का प्रोग्राम घोषित किये जाने के बाद भी कई मैचों का कार्यक्रम बदला जा चुका है.

इस बीच, आईसीसी ने अभ्यास मैचों का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है जिसके मैच गुवाहाटी, हैदराबाद और तिरुअनतपुरम में 29 सितम्बर से तीन अक्टूबर के बीच होंगे. भारत दो अभ्यास मैच इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा. विश्व कप से पहले भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी होगी. न्यूजीलैंड ने विश्व कप को देखते हुए अपने कोचिंग स्टाफ में स्टीफन फ्लेमिंग, इयान बेल और जेम्स फोस्टर को शामिल किया है. इन सभी को भारतीय सरजमीं का अच्छा-खासा अनुभव है. गैरी स्टीड टीम के हेड कोच बने रहेंगे.

इधर आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस की ओर से खबर आ रही है कि लसिथ मलिंगा टीम के बॉलिंग कोच हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो वह शेन बांड की जगह लेंगे. अंबाती रायुडू, प्रवीण तांबे के बाद कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं. हालांकि, उनके पहले दोनों मैच बारिश के कारण पूरे नहीं हो सके. कल वे तीसरे मैच में उतरे लेकिन खाता नहींं खोल सके. रायुडू अपना अगला मैच गुयाना अमेंजन वॉरियर्स के खिलाफ खेलने उतरेंगे. रायुडू सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स के लिए खेल रहे हैं. 

और अंत में इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन. ससेक्स के लिए चेतेश्वर पुजारा ने इस सप्ताह 32 और 23 रन की पारी खेली. उनकी टीम वनडे टूर्नामेंट में आखिरी नंबर पर रही और नॉकआउट में प्रवेश नहींं कर सकी. पुजारा अब तीन सितंबर से दोबारा शुरू हो रही काउंटी चैंपियनशिप में जयदेव उनादकट के साथ खेलते नजर आयेंगे.

महिलाओं के द हंड्रेड टूर्नामेंट में चार में से दो भारतीय खिलाड़ियों हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष का सफर समाप्त हो गया है. स्मृति मांधना अब 27 अगस्त को फाइनल में खेलेगी, हालाकि सदर्न ब्रेभ के लिए खेलते हुए इस सप्ताह स्मृति दहाई तक भी नहींं पहुंच सकी. जेमिमा रोड्रिग्स की टीम नॉदर्न सुपरचार्जर्स कल वेल्श फायर के खिलाफ एलिमिनटेर मैच खेलेगी. जीतने पर यह टीम फाइनल में पहुंचेगी. तो यह था हमारा साप्ताहिक पॉडकास्ट- सुनो दिल से- संजय बैनर्जी को इजाजत दीजिए, नमस्कार.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here