Home Breaking News TRAI की रिपोर्ट: देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 117 करोड़ के पार, जून में BSNL ने गंवाए 18 लाख ग्राहक

TRAI की रिपोर्ट: देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 117 करोड़ के पार, जून में BSNL ने गंवाए 18 लाख ग्राहक

0
TRAI की रिपोर्ट: देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 117 करोड़ के पार, जून में BSNL ने गंवाए 18 लाख ग्राहक

[ad_1]

Telecom Subscriber in India reached 1173mn BSNL lost 187mn at June End TRAI

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सेक्टर नियामक ट्राई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो की अगुवाई में जून के अंत में देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या मामूली रूप से बढ़कर 1,173.89 मिलियन यानी करीब 117.38 करोड़ हो गई। जून में जियो ने 22.7 लाख, जबकि एयरटेल ने 14 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। 

देश में अब टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,173.89 मिलियन हो गई है जो कि मई में 1,172.57 मिलियन थी। इस दौरान मासिक ग्रोथ 0.11 फीसदी रही है, हालांकि इस अवधि में BSNL, MTNL और Vodafone Idea (VIL) को नुकसान हुआ है।

जून के अंत में BSNL ने 1.87 मिलियन, VIL ने 1.28 मिलियन और MTNL ने 1.5 मिलियन ग्राहक गंवाए हैं। जून महीने में सभी कंपनियों ने कुल 3,73,602 नए ग्राहक जोड़े हैं।

जून में Jio ने 2,08,014, Airtel ने 1,34,021), V-Con मोबाइल इंड इंफ्रा ने 13,100, Tata Teleservices ने 12,617 और Quadrant ने 6,540 नए कनेक्शन जोड़े हैं।

देश में कुल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या 861.47 मिलयिन पहुंच गई है। इसमें 0.54 फीसदी का मासिक ग्रोथ हुआ है। फिलहाल जियो के पास कुल 44.77 करोड़, Airtel के पास 24.80 करोड़, VI के पास 12.49 करोड़, BSNL के पास 2.45 करोड़ और Atria Convergence के पास 21 लाख ग्राहक हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here