Home Sports बाबर ने टॉस के बाद खोया होश, 2 साल पहले जिसे कराया था डेब्यू, उसके नाम से ही..

बाबर ने टॉस के बाद खोया होश, 2 साल पहले जिसे कराया था डेब्यू, उसके नाम से ही..

0
बाबर ने टॉस के बाद खोया होश, 2 साल पहले जिसे कराया था डेब्यू, उसके नाम से ही..

[ad_1]

हाइलाइट्स

बाबर आजम ने टॉस के बाद कर दी चूक.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दिया 269 रन का लक्ष्य.

नई दिल्ली. इन दिनों पाकिस्तान की टीम काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. जिसकी वजह एशिया कप (Asia Cup 2023) से पहले टीम का शानदार प्रदर्शन है. लेकिन टीम की जीत या हार से ज्यादा कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के चर्चे देखने को मिलते हैं. अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में बाबर ने कुछ ऐसा ब्लंडर कर दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है. इस मैच में कप्तान ने टीम में 4 बदलाव किए, टॉस के दौरान इन सभी को बताते हुए उन्होंने उस प्लेयर का नाम डेब्यू में ले लिया जो 2 साल पहले टीम में एंट्री कर चुका है.

बाबर आजम ने तीसरे वनडे में सऊद शकील, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ को मौका दिया. ये 4 बदलाव बताते हुए उन्होंने सऊद शकील को डेब्यूटेंट के रूप में चुना. हैरानी की बात यह है कि 2 साल पहले खुद बाबर ने ही सऊद शकील को वनडे डेब्यू कैप दी थी. अब बाबर आजम का टॉस के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में बाबर साफ तरीके से सऊद शकील को डेब्यूटेंट के रूप में व्यक्त करते नजर आ रहे हैं.

तीसरे वनडे में फिर ठोका अर्धशतक

एशिया कप से पहले बाबर आजम कमाल का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने तीसरे वनडे में इस सीरीज का लगातार दूसरा अर्धशतक ठोक डाला. बाबर ने 86 गेंद में 60 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनका साथ मोहम्मद रिजवान ने दिया. रिजवान भी अच्छे टच में नजर आए और 67 रन की पारी खेली. इन दोनों अर्धशतकों की बदौलत टीम ने अफगानिस्तान को 269 रन का टारगेट दिया है.

PAK vs AFG: बाबर-रिजवान की जोड़ी ने की जोरदार वापसी, भारत के लिए हैं बुरा सपना, एशिया कप में कौन देगा चुनौती?

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी अपना काम करना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत करते हुए 100 रन के भीतर अफगानिस्तान की आधी टीम को पवेलियन में बिठा दिया है. बाबर आजम एंड कंपनी जल्द ही अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करेगी.

Tags: Babar Azam, PAK vs AFG, Pakistan cricket



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here