Home Sports बाबर-रिजवान की जोड़ी ने की जोरदार वापसी, भारत के लिए हैं बुरा सपना

बाबर-रिजवान की जोड़ी ने की जोरदार वापसी, भारत के लिए हैं बुरा सपना

0
बाबर-रिजवान की जोड़ी ने की जोरदार वापसी, भारत के लिए हैं बुरा सपना

[ad_1]

हाइलाइट्स

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने ठोके अर्धशतक.
पाकस्तान ने अफगानिस्तान को दिया 269 रन का लक्ष्य.

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के आगाज से पहले पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी क्षमता दिखा रही है. इस सीरीज के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज अफगान बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. वहीं, दूसरे और तीसरे मैच में बल्लेबाजों ने भी बहती गंगा में हाथ धोना शुरू कर दिया. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का भी मेगा टूर्नामेंट से पहले कमबैक हो चुका है. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे वनडे में शानदार पार्टनरशिप देखने को मिली है.

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने अपनी टीम को कई अकेले दम पर कई बार टीम को जीत दिलाई है. इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की वो शिकस्त है, जब भारतीय गेंदबाजों के पास दोनों बल्लेबाजों में किसी का भी तोड़ नहीं था. बाबर और रिजवान ने उस दौरान भारत के खिलाफ अपनी टीम को पूरे 10 विकेट से जीत दिलाई थी. कुछ महीनों की शांति के बाद एशिया कप से पहले इस जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पुराना अंदाज दिखा दिया है. दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय पार्टनरशिप देखने को मिली है.

बाबर और रिजवान ने ठोका अर्धशतक

पाकिस्तान की टीम वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है. तीसरे वनडे में कप्तान बाबर आजम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बतौर कप्तान शानदार अर्धशतक ठोका. बाबर आजम ने 86 गेंद में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली जबकि रिजवान ने भी 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 79 गेंद में 67 रन ठोक डाले. दोनों बैटर्स के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने 268 रन का स्कोर खड़ा किया. अब दोनों बल्लेबाज 2 सितंबर को टीम इंडिया को चुनौती देने के लिए तैयार हैं.

Asia Cup: रोहित शर्मा निकाल रहे शाहीन अफरीदी का तोड़, 2 सितंबर को होगी जंग, घंटो बहाया पसीना

शमी और बुमराह दे सकते हैं मात

बाबर आजम इस साल की शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग में एक विस्फोटक शतक को अंजाम दिया था. एशिया कप में बाबर भारतीय टीम के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. लेकिन दोनों बल्लेबाजों का तोड़ जसप्रीत बुमराह और अनुभवी मोहम्मद शमी के पास मौजूद होगा. बुमराह इंजरी से वापसी के बाद और भी घातक हो चुके हैं जबकि शमी ने पिछले कई महीनों से विरोधियों के परखच्चे उड़ाए हैं. निश्चित रूप से इस लड़ाई में रोमांच का तीसरा डोज देखने को मिल सकता है.

Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here