Home Sports रोहित शर्मा के साथी ने फिर ठोका शतक, टी20 में 6 छक्के जड़ मचाई सनसनी

रोहित शर्मा के साथी ने फिर ठोका शतक, टी20 में 6 छक्के जड़ मचाई सनसनी

0
रोहित शर्मा के साथी ने फिर ठोका शतक, टी20 में 6 छक्के जड़ मचाई सनसनी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से काफी दिनों से बाहर चल रहे कप्तान रोहित शर्मा के साथी ओपनर ने एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद से ही लगातार वापसी की राह तलाश रहे मयंक अग्रवाल ने इस बार घरेलू टी20 लीग में धमाकेदार शतकीय पारी खेल डाली. कमाल की बात यह कि इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी फिलहाल उनकी जगह टीम में नहीं बन पाएगी.

एशिया कप से पहले भारतीय टीम बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट आकादमी में कैंप में वक्त गुजार रही है. वहीं टीम से बाहर चल रहे ओपनर घरेलू टी20 लीग में बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए धमाका कर रहे हैं. महाराजा टी20 लीग के दौरान मयंक अग्रवाल की बल्ला ऐसा चला जिसने गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी. महज 57 गेंद पर 105 रन ठोकने वाले इस धुरंधर को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया.

रोहित के साथी का तूफानी शतक

काफी वक्त तक रोहित शर्मा के साथ टेस्ट में पारी की शुरुआत करने वाले मयंक अग्रवाल ने महाराजा टी20 लीग में बैंगलोर ब्लास्टर्स की तरफ से खेलते हुए मैसूर वॉरियर्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जमाया. 57 का सामना करते हुए 9 चौके और 6 छक्के जमाते हुए उन्होंने 105 रन बना डाले. इस सीजन में यह मयंक का तीसरा बार 50 रन से उपर का स्कोर है. इससे पहले 68 और 50 रन की पारी खेल चुके हैं. इससे पहले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ कर्नाटक की कप्तानी करते हुए 249 रन की मयंक ने धमाकेदार पारी खेल डाली थी.

कप्तानी पारी से दिलाई जीत

बैंगलोर ब्लास्टर्स की कप्तानी करते हुए मयंक अग्रवाल मैसूर वॉरियर्स के खिलाफ शतक ठोककर स्कोर 4 विकेट पर 212 रन तक पहुंचाया. इस बड़े स्कोर का पीछा करते हुए मैसूर की टीम 8 विकेट पर 202 रन ही बन पाई. कड़ी टक्कर देने के बाद भी बैंगलोर की टीम को मैसूर हरा नहीं पाई.

Tags: Mayank agarwal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here