Home Sports ‘विराट कोहली को नंबर 4 पर खिलाना चाहिए…’ चीकू के जिगरी यार ने दी टीम इंडिया को सलाह

‘विराट कोहली को नंबर 4 पर खिलाना चाहिए…’ चीकू के जिगरी यार ने दी टीम इंडिया को सलाह

0
‘विराट कोहली को नंबर 4 पर खिलाना चाहिए…’ चीकू के जिगरी यार ने दी टीम इंडिया को सलाह

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 की शुरूआत जल्द ही होने वाली है. टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान भी हो गया है. बीते कुछ दिनों से भारतीय टीम के लिए बैटिंग ऑर्डर को लेकर सिरदर्द बना हुआ है. मिडिल ऑर्डर में कौन सा बल्लेबाज कहां बैटिंग करेगा यह तय नहीं है. विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का कहना है कि उन्हें नंबर 4 पर बैटिंग करनी चाहिए.

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “हम अभी भी इस बारे में बात कर रहे हैं कि भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी कौन होगा. मैंने सुना है कि विराट इस नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं और मैं इसका बड़ा समर्थक भी हूं. मुझे लगता है कि विराट नंबर 4 लिए बिल्कुल सही हैं. वह पारी को संवार सकते हैं. मध्य क्रम में किसी भी तरह की भूमिका निभा सकते है. मुझे नहीं पता कि वह ऐसा करना चाहेंगे या नहीं. लेकिन हम जानते हैं कि उन्हें नंबर 3 पसंद है. लेकिन टीम के लिए आपको कुछ ऐसे कदम उठाने पड़े तो इसमें कुछ गलत नहीं है.”

बता दें कि चौथे नंबर पर विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है. 46 वनडे शतक में से 7 शतक उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं. उन्होंने वनडे में चौथे नंबर पर 55 के औसत से 1767 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट करीब 100 का रहा है. हालांकि, विराट ने चौथे नंबर पर आखिरी बार बल्लेबाजी 3 साल पहले की थी. विराट ने उस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे मैच खेला था.”

Asia Cup: एक्शन में टीम इंडिया, रोहित-गिल ही करेंगे ओपनिंग, पहला प्रैक्टिस सेशन क्यों रहा खास? जानें 5 बातें

बता दें कि विराट कोहली के नबंर 3 पर बैटिंग करने की संभावना काफी कम है. क्योंकि रोहित शर्मा यह पहले ही कंफर्म कर चुके हैं कि विराट नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करेंगे. एशिया कप में श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बैटिंग कर सकते हैं. वह लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं.

Tags: AB De Villiers, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here