[ad_1]
कानपुर/आयुष तिवारी. उत्तर प्रदेश में पहली बार होने जा रहे यूपी T20 लीग का शेड्यूल यूपीसीए ने जारी कर दिया है. डे-नाइट को मिला कर कुल 33 मैच कानपुर के ग्रीन पार्क किस स्टेडियम में खेले जाएंगे. ग्रीन पार्क की तीन नंबर पिच पर लीग का पहला मुकाबला होगा. वहीं, तीन, चार, पांच, छह और सात नंबर पिच में मुकाबले होंगे. यूपी टी-20 लीग का आगाज मेजबान कानपुर सुपर स्टार्स और नोएडा सुपरकिंग्स की टीमों की भिड़ंत से होगा.
पहले ही मैच में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, आईपीएल में अपनी धाक जमा चुके नितीश राणा और अंकित राजपूत का रोमांचक खेल शहरवासियों को देखने को मिलेगा. पहले प्रत्येक टीम अन्य सभी टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी. अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों के मध्य सेमीफाइनल 15 सितम्बर और फाइनल 16 सितम्बर को होगा.
यूपी T-20 टूर्नामेंट में मैच का शेड्यूल
30 अगस्त- कानपुर बनाम नोएडा 7.30 बजे
31 अगस्त- गोरखपुर बनाम लखनऊ 3.30 बजे
31 अगस्त- काशी बनाम मेरठ 7.30 बजे
1 सितम्बर- गोरखपुर बनाम नोएडा 7.30 बजे
2 सितम्बर- लखनऊ बनाम नोएडा 3.30 बजे
2 सितम्बर- कानपुर बनाम काशी 7.30 बजे
3 सितम्बर- मेरठ बनाम गोरखपुर 3.30 बजे
3 सितम्बर- कानपुर बनाम लखनऊ 7.30 बजे
4 सितम्बर- कानपुर बनाम गोरखपुर 3.30 बजे
4 सितम्बर- काशी बनाम लखनऊ 7.30 बजे
5 सितम्बर- नोएडा बनाम मेरठ 3.30 बजे
5 सितम्बर- काशी बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
6 सितम्बर- नोएडा बनाम काशी 3.30 बजे
6 सितम्बर- लखनऊ बनाम मेरठ 7.30 बजे
7 सितम्बर- नोएडा बनाम कानपुर 3.30 बजे
7 सितम्बर- लखनऊ बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
8 सितम्बर- मेरठ बनाम कानपुर 3.30 बजे
8 सितम्बर- नोएडा बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
9 सितम्बर- मेरठ बनाम काशी 3.30 बजे
9 सितम्बर- लखनऊ बनाम कानपुर 7.30 बजे
10 सितम्बर- नोएडा बनाम लखनऊ 3.30 बजे
10 सितम्बर- मेरठ बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
11 सितम्बर- कानपुर बनाम काशी 3.30 बजे
11 सितम्बर- मेरठ बनाम नोएडा 7.30 बजे
12 सितम्बर- लखनऊ बनाम काशी 3.30 बजे
12 सितम्बर- कानपुर बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
13 सितम्बर- गोरखपुर बनाम काशी 3.30 बजे
13 सितम्बर- मेरठ बनाम लखनऊ 7.30 बजे
14 सितम्बर- काशी बनाम नोएडा 7.30 बजे
15 सितम्बर- सेमीफाइनल 3.30 बजे
15 सितम्बर- सेमीफाइनल 7.30 बजे
16 सितम्बर- फाइनल 7.30 बजे
.
Tags: Cricket news, Kanpur news, Local18, Sports news, T20 cricket, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : August 26, 2023, 11:35 IST
[ad_2]
Source link