Home Sports Video: दूसरे वनडे में बिना पैट बाहर आया पाकिस्तानी ओपनर, खुल गया तौलिया और…

Video: दूसरे वनडे में बिना पैट बाहर आया पाकिस्तानी ओपनर, खुल गया तौलिया और…

0
Video: दूसरे वनडे में बिना पैट बाहर आया पाकिस्तानी ओपनर, खुल गया तौलिया और…

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. वजह है अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेली जा रही वनडे सीरीज. पहला मैच पाकिस्तान ने एकतरफा बनाकर जीता जबकि दूसरे मुकाबले में आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी टीम के ओपनर को इतना भी होश नहीं रहा कि वह क्या पहने हैं और शर्मनाक मोमेंट का शिकार होना पड़ गया.

फिल्मी दुनिया की हस्तियों को हमने कई बार उप्स मोमेंट का शिकार होते देखा है. क्रिकेट की दुनिया में भी ऐसा कभी हो सकता है किसी ने सोचा नहीं होगा. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच को आखिरी ओवर में बेहत रोमांचक मोड़ पर जाकर अपने नाम किया. यह मुकाबला ड्रामा से भरा हुआ था और इसी वजह से टीम के खिलाड़ियों को जब जीत मिली तो उनको किसी भी चीज का होश नहीं रहा.



पाकिस्तानी ओपनर तौलिए में निकल आए बाहर

आखिरी ओवर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ नसीम शाह के चौके से जीत हासिल की. पहली गेंद पर शादाब खान को फजर हक फारूखी ने गेंद फेंकने से पहले दौड़ने पर रन आउट कर विवाद पैदा कर दिया था. इसके बाद मैच हद से ज्यादा रोमांचक हो चला था. 6 गेंद पर 11 रन की जरूर थी और नसीम ने पहली गेंद पर चौका लगाया फिर चार रन बने और पांचवीं गेंद पर लगे चौके ने टीम को जीत दिला दी. इस दौरान ओपनर इमाम उल हक तौलिए में ही बाहर निकल आए. जैसे ही जीत का जश्न मनाने के लिए हवा में पंच किया तो तौलिया खुल गया और वो भी कैमरे में कैद हो गया जो नहीं होना चाहिए था.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here