[ad_1]
हाइलाइट्स
जिसने भारत का उड़ाया होश
उसका एशिया कप में खेलना हुआ मुश्किल
बोर्ड रिप्लेसमेंट पर कर रही विचार!
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पड़ोसी देश बांग्लादेश को अपना पहला मुकाबला 31 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में खेलना है. इससे पहले बांग्लादेशी टीम के उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर खिलाड़ी लिटन दास (Litton Das) बीमार हैं. इस वजह से वह 27 अगस्त को रवाना हो रही अपनी टीम के साथ श्रीलंका नहीं जा पाए हैं. यह जानकारी खुद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साझा की है.
बीसीबी की क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि दास बीमार हैं. जिसकी वजह से वह श्रीलंका के लिए रवाना हो रही बांग्लादेशी दल में शामिल नहीं है. जलाल ने द डेली स्टार टुडे के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, ‘लिटन दास को बुखार है. उनका डेंगू का हुआ टेस्ट नेगेटिव आया है. अगर वह जल्द ठीक हो जाते हैं तो अगली फ्लाइट से श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएंगे, अगर ठीक नहीं होते हैं तो हमें उनके रिप्लेसमेंट के बारे में विचार करना होगा.’
यह भी पढ़ें- Asia Cup: भारत और पाकिस्तान मैच के टिकट की डिमांड बढ़ी, फैंस को जेब करनी होगी ढीली, देखें कितना हो गया रेट
भारतीय टीम का होश उड़ा चुके हैं दास:
भारत के खिलाफ एक मुकाबले में दास ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए सबको हैरान कर दिया था. हाल यह था कि ब्लू टीम के साथ-साथ भारतीय फैंस की धड़कने भी तेज हो गई थी. हालांकि, वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे थे. यह रोमांचक टी20 मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में खेला गया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए दास प्रचंड फॉर्म में नजर आए. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए महज 27 गेंद में 60 रन कूट डाले थे.
दास की इस पारी को देखकर लग रहा था कि वह अपनी टीम को एक तरफा जीत दिला देंगे, लेकिन एक रन चुराने के चक्कर में दास रन आउट हो गए. राहुल ने डायरेक्ट थ्रो करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया था. इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 222.22 का रहा. अपनी इस उम्दा पारी में उन्होंने कुल तीन छक्के और सात चौके लगाए थे.
लिटन दास का क्रिकेट करियर:
28 वर्षीय दास ने बांग्लादेश के लिए अबतक कुल 184 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 212 पारियों में 6277 रन निकले हैं. टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम 68 पारियों में 35.73 की औसत से 2394, वनडे की 72 पारियों में 33.03 की औसत से 2213 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 72 पारियों में 23.52 की औसत से 1670 रन दर्ज है.
.
Tags: Asia cup, Bangladesh, Liton Das
FIRST PUBLISHED : August 27, 2023, 15:44 IST
[ad_2]
Source link