Home Breaking News नूंह में धारा 144: VHP बोली- हर जिले में निकलेगी यात्रा, CM बोले- इजाजत नहीं, घर के करीब मंदिर में पूजा करें

नूंह में धारा 144: VHP बोली- हर जिले में निकलेगी यात्रा, CM बोले- इजाजत नहीं, घर के करीब मंदिर में पूजा करें

0
नूंह में धारा 144: VHP बोली- हर जिले में निकलेगी यात्रा, CM बोले- इजाजत नहीं, घर के करीब मंदिर में पूजा करें

[ad_1]

Haryana government did not give permission to take out religious pilgrimage in Nuh district

Haryana News:
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नूंह में 28 अगस्त को दोबारा जलाभिषेक यात्रा निकालने के लिए हरियाणा सरकार ने अनुमति नहीं दी है। हालांकि, कुछ संगठन यात्रा निकालने पर अड़े हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ‘अगस्त महीने की शुरुआत में नूंह में जिस तरह की घटना हुई, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे। हमारी पुलिस और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि लोग यात्रा (ब्रज मंडल शोभा यात्रा) निकालने के बजाय पास के मंदिरों में जाएं और पूजा करें। यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन लोग जा सकते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकते हैं क्योंकि यह सावन का महीना है।’ नूंह में 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। वहीं जिले में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। 

 

हर जिले में निकालेंगे यात्रा

उधर, बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने नल्हड़ में होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर रणनीति बदल ली है। अब प्रदेश के हर जिले में यात्रा निकाली जाएगी। इनमें नूंह भी शामिल है। नूंह के नल्हड़ में भारी संख्या में पहुंचने के बजाय हर जिले में लोग निर्धारित स्थल पर शामिल होंगे। डीजीपी ने कहा कि नूंह प्रशासन ने 3 से 7 सितंबर तक नूंह में होने वाली जी-20 की बैठक और 31 जुलाई को हुई घटना के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजकों को अनुमति देने से इन्कार किया है। बावजूद इसके कुछ ऐसे इनपुट हैं कि कुछ संगठन लोगों को 28 अगस्त को नूंह पहुंचने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। 

लोगों को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर बैरिकेडिंग की जाएगी। डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने, नफरत भरे भाषणों के माध्यम से शांति को बाधित करने की कोशिश करने वाले लोगों के बारे में जानकारी साझा करने और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है। यात्रा को लेकर एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) ममता सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वह नूंह में ही तैनात रहेंगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here