[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट पर खुलकर की बात
बताया कितना भयानक था यह दर्द
नई दिल्ली. भारतीय टीम के होनहार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोट से उबर चुके हैं और मैदान में एक बार फिर से जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. 28 वर्षीय अय्यर मौजूदा समय में टीम इंडिया के साथ अलूर में हैं. टीम इंडिया यहां एशिया कप से पहले छह दिनों की ट्रेनिंग कैंप में व्यस्त है. कैंप के दौरान जब बीसीसीआई ने उनसे खास बातचीत की तो उन्होंने कई सवालों के जवाब बेहद खूबसूरती के साथ दिए.
स्टार बल्लेबाज ने बीसीसीआई के साथ हुए खास बातचीत के दौरान जवाब देते हुए कहा कि दोबारा टीम के साथ जुड़ने से वह खुश हैं. अपने आस-पास प्रसन्नचित खिलाड़ियों को देखकर काफी खुश और रोमांचित महसूस कर रहे हैं. पेशेवर बल्लेबाज ने वीडियो में चोटिल होने से लेकर ठीक होने तक की अपनी पूरी यात्रा का विस्तार से व्याख्या किया है. इस दौरान उन्होंने एनसीए में उनकी मदद करने वाले प्रशिक्षकों का भी धन्यवाद दिया है.
A journey of excruciating pain, patience and recovery 👏👏@ShreyasIyer15 highlights the contributions of trainer Rajini and Nitin Patel at the NCA in his inspirational comeback from injury 👌👌 – By @RajalArora #TeamIndia | @VVSLaxman281
Full interview 🎥🔽
— BCCI (@BCCI) August 27, 2023
यह भी पढ़ें- छोटे मोटे नहीं बड़े बल्लेबाजों का शिकार करते हैं बाबर आजम, जानें कौन-कौन उनकी चंगुल में है फंसा
बता दें अय्यर को अपनी पीठ में लगी चोट के कारण काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है. उन्होंने बताया कि एक स्लिप डिस्क जो कि उनके एक नस को दबा रही थी. यह दर्द ऐसा था जो उनके पीठ से लेकर उनके शरीर के निचले हिस्से तक उन्हें परेशान कर रही थी. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत भयानक था और मैं उस समय असहनीय दर्द महसूस कर रहा था.
एशिया कप के लिए अय्यर को मिली टीम में जगह:
चोट की वजह से कई बड़े मुकाबले मिस करने वाले अय्यर को चयनकर्ताओं ने आगामी एशिया कप के लिए भारतीय बेड़े में शामिल किया है. एशिया कप से पहले वह मैदान में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं. भरोसेमंद बल्लेबाज से भारतीय टीम को आगामी टूर्नामेंट में काफी उम्मीदें हैं.
श्रेयस अय्यर का क्रिकेट करियर:
बता करें अय्यर के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक कुल 101 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 99 पारियों में 3340 रन निकले हैं. अय्यर के नाम टेस्ट में 666, वनडे में 1631 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1043 रन दर्ज है.
.
Tags: Asia cup, BCCI, Shreyas iyer, Team india
FIRST PUBLISHED : August 27, 2023, 19:02 IST
[ad_2]
Source link