[ad_1]
हिंदी सिनेमा के महान गायक मुकेश ने अपनी गायकी से देश और दुनिया के फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। राज कपूर की आवाज कहे जाने वाले मुकेश आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर राज करते हैं। मुकेश ने राजकपूर के लिए ‘दोस्त-दोस्त न रहा’, ‘जीना यहां मरना यहां’, ‘कहता है जोकर’, ‘दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई’, ‘आवारा हूं’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ जैसे मशहूर गाने गाए थे। मुकेश भारत ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर थे। भले ही मुकेश आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं और हर पल फैंस उन्हें गुनगुनाते हैं। मुकेश को संगीत के प्रति इतना प्रेम था कि अपना पसंदीदा गाना गाते हुए ही उन्होंने दम तोड़ा था। भारत में जन्मे मुकेश की मौत विदेश में हुई थी। आज मुकेश की पुण्यतिथि है। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें…
Ask SRK: शाहरुख खान ने सनी देओल संग दूर किए गिले-शिकवे! ‘गदर 2’ की तारीफ में किंग खान ने कही यह बात
मुकेश ने अपने करियर में सबसे पहला गाना ‘दिल ही बुझा हुआ हो तो’ गाया था। फिल्म-उद्योग में उनका शुरुआती दौर काफी मुश्किलों भरा था, लेकिन एक दिन उनकी आवाज का जादू के.एल. सहगल पर चल गया। मुकेश का गाना सुनकर सहगल दंग रह गए और उन्होंने मुकेश को गाने का मौका दिया। राज कपूर के लिए एक-दो गाने गाने के बाद ही उन्हें 50 के दशक में ‘शोमैन की आवाज’ कहा जाने लगा। मुकेश ने कई सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए और मशहूर अभिनेता राज कपूर की आवाज बने, जिसमें ‘आवारा’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘संगम’, ‘श्री 420’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने मनोज कुमार, फिरोज गांधी, सुनील दत्त आदि के लिए भी गाने गाए और लोगों को भी उनकी आवाज खूब पसंद आती थी।
Jawan: शाहरुख खान की फिल्म का रनटाइम आया सामने, जानें कितने मिनट लंबी होगी ‘जवान’
[ad_2]
Source link