Home Breaking News Politics: ‘नितिन देसाई को भाजपा नेताओं से मदद नहीं मिली, पर सनी देओल का बंगला बचा लिया गया’, संजय राउत का दावा

Politics: ‘नितिन देसाई को भाजपा नेताओं से मदद नहीं मिली, पर सनी देओल का बंगला बचा लिया गया’, संजय राउत का दावा

0
Politics: ‘नितिन देसाई को भाजपा नेताओं से मदद नहीं मिली, पर सनी देओल का बंगला बचा लिया गया’, संजय राउत का दावा

[ad_1]

Sanjay Raut Said Nitin Desai met BJP leaders in Delhi but did not get help whereas Sunny Deol bungalow saved

राज्यसभा सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि आत्महत्या से मरने वाले फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई ने दिल्ली में कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी, लेकिन अपने स्टूडियो को बचाने के लिए उन्हें मदद नहीं मिली, जबकि भाजपा सांसद सनी देओल के बंगले की प्रस्तावित नीलामी 24 घंटे के अंदर ही रोक दी गई। राउत ने संवाददाताओं से कहा, हमें सनी देओल से कोई शिकायत नहीं है।वह एक अच्छे इंसान और अच्छे अभिनेता हैं। वह बैंक ऑफ बड़ौदा को अपना बकाया नहीं चुका सके जिसके कारण बैंक ने नीलामी (मुंबई में उनके बंगले की) के लिए नोटिस जारी किया। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही नीलामी प्रक्रिया रोक दी गई और वह बच गए।

सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने के लिए सनी देओल के स्वामित्व वाले विला की नीलामी करने का सार्वजनिक नोटिस सोमवार को यह कहते हुए वापस ले लिया था कि अभिनेता ने मुंबई में अपने बंगले से संबंधित बकाया का निपटान करने की पेशकश की है। राउत ने कहा कि नितिन देसाई ने रायगढ़ जिले में अपने सपनों के स्टूडियो को बचाने हेतु मदद मांगने के लिए दिल्ली में कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी और ऋण का बकाया चुकाने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

राज्यसभा सदस्य ने दावा किया, इसके बाद वह मुंबई लौट आए और बाद में आत्महत्या कर ली। उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, “लगान” और “हम दिल दे चुके सनम” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए सेट बनाने वाले देसाई ने इस महीने की शुरुआत में रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रायगढ़ पुलिस ने ऋण बकाया की वसूली को लेकर देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एडलवाइस समूह के अध्यक्ष राशेष शाह सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here