[ad_1]

चुनाव के लिए कांग्रेस का प्लान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस में आने वाले विधानसभा से लेकर लोकसभा के चुनाव में फ्रंट फुट पर खेलने के लिए ‘गारंटी वाली योजना’ का मेगा प्लान बनाया है। इस योजना के मुताबिक, कांग्रेस अब हर राज्य में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की तरह उन योजनाओं को चुनाव में सबसे आगे रखने जा रही है, जिसके चलते राज्यों में सरकार बनी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी बड़े नेता अगले कुछ महीनो में होने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसी ही ‘गारंटी वाली योजनाओं’ के माध्यम से जनता के सामने रूबरू होने जा रहे हैं। इसी हफ्ते कांग्रेस मुख्यालय में हुई एक बड़ी बैठक में इस बात पर मोहर लगी की गारंटी वाली योजनाओं के माध्यम से सभी नेता जनता के बीच में जाकर न सिर्फ उनको इस बात से अवगत कराए, बल्कि कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में देश के लिए क्या किया इसको भी बताने के लिए कहा गया है। तेलंगाना से इसकी शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर दी।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना में आयोजित एक रैली के दौरान जिस तरह से भाषण दिया वह बताता है कि कांग्रेस की आने वाले चुनाव में क्या रणनीति है। दरसल तेलंगाना में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में सबसे ज्यादा जोर दो बातों पर दिया गया। पहले तो उन ‘गारंटी वाली योजनाओं’ का जिक्र था। जिसके चलते कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में अपनी सरकार बनाई।
दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बीते 50 सालों से ज्यादा के दौरान कांग्रेस के शासन में देश को क्या-क्या मिला, इसका पूरा ब्योरा उन्होंने अपने भाषण के दौरान तेलंगाना की जनता के सामने रखा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना में अपने भाषण के दौरान कहां की कांग्रेस की गारंटी वाली योजनाओं को हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जमीन पर उतर जा रहा है। वह कहते हैं कि सरकार बनने से पहले उनके नेताओं ने जो गारंटी दी थी वह गारंटी है हकीकत में बदल रही है। उन्होंने तेलंगाना के लोगों से भी कई तरह के गारंटी वाली योजनाओं के वादे किए।
[ad_2]
Source link