Home Sports नंबर 4 की पहेली को सुलझाने को तैयार ये खिलाड़ी, आंकड़े दे रहे गवाही

नंबर 4 की पहेली को सुलझाने को तैयार ये खिलाड़ी, आंकड़े दे रहे गवाही

0
नंबर 4 की पहेली को सुलझाने को तैयार ये खिलाड़ी, आंकड़े दे रहे गवाही

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी
टीम इंडिया ने श्रेयस के चोटिल होने के बाद चौथे नंबर पर कई बैटर्स को आजमाए

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा (Shreyas Iyer) की अगुआई में एशिया कप की तैयारियों में जुटी हुई है. टीम इंडिया (Team India)  अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्ंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. इस टूर्नामेंट में सबकी निगाहें टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर पर रहेगी. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चौथे नंबर पर कई बैटर को आजमाया लेकिन कोई भी बल्लेबाज अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया. लेकिन एक बार फिर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोट से उबरकर टीम में वापसी कर चुके हैं और इस चौथे नंबर की अबूझ पहेली को सुलझाने को तैयार हैं.

चोट से उबरने के बाद श्रेयस की एशिया कप के लिए टीम में वापसी हुई है. इस नंबर पर पहले वह रनों का अंबार लगा चुके हैं लेकिन चोट के बाद क्या वह अपनी पुरानी लय को हासिल कर पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा. आंकड़ों की बात करें तो श्रेयस ने टीम इंडिया के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे नंबर पर 20 पारियों में 2 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी की मदद से 805 रन बनाए हैं. इस दौरान उनकी बैटिंग औसत 47.35 की रही है.

Asia Cup के लिए 29 को श्रीलंका रवाना होगी टीम इंडिया, पाकिस्तान के खिलाफ महासंग्राम 2 सितंबर को

श्रेयस को न एनसीए ने फिट घोषित किया है
एशिया कप की टीम घोषित करते समय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने यह साफ कर दिया था कि श्रेयस अय्यर को एनसीए ने पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है और वह खेलने को तैयार हैं. श्रेयस ने अपना आखिरी मैच इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी- मार्च में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच खेला था. इसके बाद वह पीठ में समस्या की वजह से आईपीएल के 16वें एडिशन और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो गए थे.

श्रेयस का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
श्रेयस अय्यर ने अभी तक 10 टेस्ट, 42 वनडे और 49 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में एक सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी की मदद से 666 रन बनाए. वनडे में 2 सेंचुरी और 14 हाफ सेंचुरी के साथ उन्होंने 1631 रन बनाए हैं. टी20 में श्रेयस ने अभी तक 1043 रन बनाए हैं जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं.

Tags: Asia cup, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here