[ad_1]
हाइलाइट्स
नीरज चोपड़ा ने फाइनल में अरशद को दी टक्कर.
फाइनल में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर हासिल की बड़ी उपलब्धि.
नई दिल्ली. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championship 2023 Final) का समापन हो चुका है. मेन्स जेवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी. नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अमेरिका के यूजीन में हुई पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. लेकिन इस बार उन्होंने इतिहास रच दिया है. राउंड-3 में अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा ने फाइनल में भी अपना डंका बजाया और गोल्ड मेडल जीतकर शूटर अभिनव बिंद्रा की बराबरी कर ली है.
बता दें कि वो साल 2006 था जब अभिनव बिंद्रा जगरेब में 10 मीटर एयर राइफल कंपटीशन में पहले स्थान पर थे. वहीं, 2008 में उन्होंने व्यक्तिगत कंपटीशन के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता और यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने थे. अब नीरज चोपड़ा ने भी इतिहास दोहरा दिया है. नीरज चोपड़ा ऐसे दूसरे भारतीय बन चुके हैं जिन्होंने ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप की व्यक्तिगत कंपटीशन में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम को कांटे कि टक्कर दी.
दूसरी बाजी में बन गए सरताज
फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा की पहली बाजी नाकामयाब रही, जिसके बाद सभी की सांसे थम गईं. लेकिन दूसरी बाजी में गोल्डन ब्वॉय ने ऐसा दम दिखाया कि वह आखिरी तक इस बाजी की बदौलत सरताज साबित हुए. उन्होंने इस बाजी में 88.17 मीटर दूर भाला फेंका और अंत तक नंबर-1 पर बने रहे. दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे जिन्होंने फाइनल में अपना बेस्ट 87.72 मीटर दूर भाला फेंका.
नीरज चोपड़ा ‘द बाहुबली’, अरशद को पस्त कर गोल्ड मेडल पर जमाया हक, चैंपियनशिप में लहराया भारत का परचम
वर्ल्ड चैंपियनशिप में अभी तक भारत के पास गोल्ड मेडल नहीं था. लेकिन नीरज चोपड़ा ने अपना जलवा बिखेर भारत का परचम लहरा दिया है. उन्होंने सेमीफाइनल में अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया था. उस दौरान नीरज चोपड़ा ने 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की थी.
.
Tags: Arshad nadeem, Neeraj Chopra
FIRST PUBLISHED : August 28, 2023, 05:45 IST
[ad_2]
Source link