[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 सितंबर को आमने सामने होंगी
टीम इंडिया का कैंप इस समय अलूर में लगा हुआ है
भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका के लिए रवाना होगी
नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार ( 29 अगस्त) को श्रीलंका के लिए रवाना होगी. टीम इंडिया का कैंप इस समय अलूर में चल रहा है. रविवार को सभी खिलाड़ियों ने ब्रेक का जमकर लुत्फ उठाया. हालांकि इस दौरान खिलाड़ियों ने टीम मीटिंग और डेक्सा टेस्ट में भाग लिया. सभी का ध्यान केएल राहुल पर था जो 100 फीसदी फिटनेस हासिल करने की कगार पर हैं.
राहुल की फिटनेस इंप्रूवमेंट से मेडिकल स्टाफ संतुष्ट
केएल राहुल की हाल में हैम्स्ट्रिंग सर्जरी हुई थी, जिससे वह उबर रहे हैं. और पूर्ण फिटनेस हासिल करने की कोशिश में हैं. बेशक, यह 31 वर्षीय बैटर विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहा हो बावजूद इसके वह पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबल से बाहर हैं. रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट और मेडिकल टीम केएल राहुल की इंप्रूवमेंट से संतुष्ट है.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच 2 सितंबर को
रविवार को ब्रेक के बाद सोमवार को केएल राहुल विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस में जुट जाएंगे. भारतीय टीम इसके बाद श्रीलंका के लिए रवाना होगी जहां वह एशिया कप के अपने सभी मुकाबले खेलेगी. भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 सितंबर को कैंडी में आमने सामने होंगी.
श्रेयस अय्यर जलवा बिखेरने को हैं तैयार
दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर भी चोट से अच्छी तरह से उबर गए हैं और एशिया कप में अपने बल्ले का कमाल दिखाने को बेताब हैं. हालांकि राहुल के पास वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिटनेस हासिल करने का अभी समय है. वर्ल्ड कप के आयोजन में अभी 3 महीने बाकी हैं. बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने एशिया कप टीम घोषित करते हुए कहा था कि निगल की वजह से केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ विकेट के पीछे ईशान किशन जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आ सकते हैं. संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर रखा गया है.
.
Tags: Asia cup, KL Rahul, Rohit sharma, Shreyas iyer
FIRST PUBLISHED : August 28, 2023, 08:13 IST
[ad_2]
Source link