[ad_1]
Air Traffic Control: ब्रिटेन से बड़ी खबर सामने आ रही है, वहां का एयर नेटवर्क पूरी तरह चरमरा गया है. ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल होने की वजह से पूरे ब्रिटेन के एयर स्पेस को बंद कर दिया गया है. आधिकारिक तौर पर बताया गया कि नेटवर्क में तकनीकी कारणों के चलते विमानों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है. इतना ही नहीं यह भी अलर्ट जारी किया गया है कि इंटरनेशनल उड़ानों में भी देरी हो सकती है.
दरअसल, ब्रिटेन की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली ने कहा है कि वह एक ‘तकनीकी समस्या’ का सामना कर रही है, जिसके कारण उड़ानों में देरी हो सकती है. हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि इंजीनियर खराबी को ढूंढने और उसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं. इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं.
.
[ad_2]
Source link