Home Sports 2 भाइयों का कमाल, जड़े 15 छक्के, 15 विकेट भी झटके और बन गए चैंपियन

2 भाइयों का कमाल, जड़े 15 छक्के, 15 विकेट भी झटके और बन गए चैंपियन

0
2 भाइयों का कमाल, जड़े 15 छक्के, 15 विकेट भी झटके और बन गए चैंपियन

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर हमें कई बार भाइयों की जोड़ी खेलती हुई दिखी है. इस बार 2 भाइयों की जोड़ी ने इंग्लैंड में बड़ा कारनामा किया और अपनी टीम को पहली बार खिताब भी दिलाया. हम बात कर रहे हैं द हंड्रेड के तीसरे सीजन की. टॉम करेन और सैम करेन ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी टीम को चैंपियन बनाया. मेंस कैटेगरी के फाइनल में ओवल इनविंसिबल्स ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को एक रोमांचक मुकाबले में 14 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. ओवल का यह टूर्नामेंट के इतिहास का पहला खिताब है. फाइनल में ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले जोस बटलर की टीम मैनचेस्टर को हार मिली. मैच में ओवल ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 161 रन बनाए. टॉम करेन ने 34 गेंद पर नाबाद 67 रन बनाए. जवाब में मैनचेस्टर की टीम 6 विकेट पर 147 रन ही बना सकी.

द हंड्रेड टूर्नामेंट की बात करें, तो हर पारी में 100 गेंद फेंकी जाती है. टूर्नामेंट में टॉम करेन और सैम करेन ने मिलकर 295 रन बनाए और 15 विकेट झटके. दोनों ने 15 छक्के भी जड़े. फाइनल मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स की टीम एक समय 34 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी. ऐसे में लग रहा था कि मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को आसान जीत मिल जाएगी. इसके बाद टॉम करेन ने जिमी नीशम के साथ नाबाद शतकीय साझेदारी करके टीम की जोरदार वापसी कराई और अंत में यह साझेदारी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई.

दोनों ने मिलकर 17 बाउंड्री लगाई
टॉम करेन और जिमी नीशम ने छठे विकेट के लिए 65 गेंद पर नाबाद 127 रन की साझेदारी की. दोनों ने मिलकर 17 बाउंड्री भी जड़ी. टॉम 34 गेंद पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे. स्ट्राइक रेट 197 का रहा. उन्होंने 4 चौका और 5 छक्का जड़ा. दूसरी ओर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नीशम ने 33 गेंद पर 173 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 57 रन बनाए. उन्होंने 7 चौका और एक छक्का लगाया. मैनचेस्टर की ओर से रिचर्ड ग्लेसन ने 2 विकेट झटके.

जोस बटलर हुए फेल
162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को कप्तान जोस बटलर अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके. वे 15 गेंद पर 11 रन ही बना सके. ओपनर बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 25 तो मैक्स होल्डन ने 37 रन की पारी खेली. टीम ने 114 रन पर 6 विकेट खो दिए थे. इसके बाद जेमी ओवर्टन और टॉम हाटर्ली ने संघर्ष किया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके. ओवर्टन 19 गेंद पर 28 जबकि हाटर्ली 8 गेंद पर 16 रन बनाकर बनाकर नाबाद रहे. तेज गेंदबाज टॉम करेन और बाएं हाथ के सैम करेन को एक-एक विकेट भी मिला.

पंजाब ने लगाई थी 18.5 करोड़ रुपये की बोली
आईपीएल की बात करें, तो 25 साल के ऑलराउंडर सैम करेन पर पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. वे टी20 लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं. वहीं 28 साल के टॉम करेन को इंडियन प्रीमियर लीग की किसी टीम ने नहीं खरीदा था. द हंड्रेड टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को देखें, तो टॉम ने 5 पारियों में एक अर्धशतक के सहारे 175 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 176 का रहा. उन्होंने 13 चौका और 11 छक्का लगाया. तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने 9 विकेट झटके. 43 रन देकर 3 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा.

शाहिद अफरीदी सुपर ओवर में फेल, IPL स्टार के आगे नहीं चली, 39 साल के खिलाड़ी ने 6 गेंद पर झटके 4 विकेट, लेकिन…

इंग्लैंड के सैम करेन के प्रदर्शन को देखें, उन्होंने 9 पारियों में 120 रन बनाए. 11 चौका और 4 छक्का लगाया. सैम ने 6 विकेट भी लिए. टॉम करेन के ओवरऑल टी20 करियर की बात करें, तो वे 191 मैच में 202 विकेट ले चुके हैं. 5 अर्धशतक के सहारे 1720 रन भी बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 143 का है. वहीं सैम करेन ने 196 मैच में 190 विकेट लिए हैं. 10 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. बतौर बैटर 14 अर्धशतक के सहारे 2619 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 134 का है. हालांंकि सैम करेन आईपीएल 2023 में उम्मीद के मुताबिक खेल नहीं दिखा सके थे. पंजाब किंग्स को अभी भी पहले खिताब का इंतजार है.

Tags: England, Sam Curran, The Hundred, Tom Curran



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here