Home Breaking News Lok Sabha Election 2024: रोजगार मेले को लेकर कांग्रेस ने चला ‘ईएमआई’ वाला दांव! जानें इससे कितनी सधेगी सियासत

Lok Sabha Election 2024: रोजगार मेले को लेकर कांग्रेस ने चला ‘ईएमआई’ वाला दांव! जानें इससे कितनी सधेगी सियासत

0
Lok Sabha Election 2024: रोजगार मेले को लेकर कांग्रेस ने चला ‘ईएमआई’ वाला दांव! जानें इससे कितनी सधेगी सियासत

[ad_1]

Congress played EMI bet Over Rozgar Mela Know how much politics will be affected by this

खरगे और पीएम मोदी
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं कांग्रेस भी सियासत के मैदान में नए-नए राजनीतिक दांव से अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश करती जा रही है। पार्टी की कोशिश यही है कि आने वाले चुनाव में जिन राज्यों में उनकी सरकार नहीं है वहां पर आज के  जनाधार के आधार पर उनकी पार्टी की हैसियत का आंकलन न किया जाए। इसके लिए पार्टी के नेता लगातार बैठकें भी कर रहे हैं।

 

सोमवार को ऐसे ही काम करने के लिए पार्टी ने बैठक कर रणनीति बनाई। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री पर नौकरियों को ईएमआई जैसे देने का आरोप लगाया। फिलहाल अब पार्टी देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस शासित राज्यों में दी जाने वाली नौकरियों का पूरा हिसाब किताब जनता के सामने रखने का प्लान बना चुकी है। 

कांग्रेस ने अपनी इसी रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी को दो करोड़ दी जाने वाली नौकरियों पर घेरा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा तो दो करोड़ नौकरियों का किया था, लेकिन युवाओं को वह ईएमआई के रूप में कुछ हजार भर्ती पत्र बांट रहे हैं। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से दी जाने वाली यह नौकरियां ‘एम्प्टी मैनिपुलेटिव इंस्टॉलमेंट’ यानी ईएमआई ही हैं। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here