Home Sports World Cup 2023:पाकिस्तान की नई जर्सी में ‘INDIA’, जानें आखिर क्या है यह माजरा

World Cup 2023:पाकिस्तान की नई जर्सी में ‘INDIA’, जानें आखिर क्या है यह माजरा

0
World Cup 2023:पाकिस्तान की नई जर्सी में ‘INDIA’, जानें आखिर क्या है यह माजरा

[ad_1]

हाइलाइट्स

‘INDIA’ वाली जर्सी के साथ मैदान में उतरेगी पाकिस्तानी टीम
वर्ल्ड कप के लिए बाबर एंड कंपनी का नया ड्रेस आया सामने

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार भारत में होने वाला है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज पांच अक्टूबर को होगा. वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के आगाज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. जारी किए गए जर्सी में कप्तान बाबर आजम के साथ उप-कप्तान शादाब खान नजर आ रहे हैं. इसके अलावा तस्वीर में युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह और महिला खिलाड़ी भी साथ दिख रही हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी किए नए जर्सी में INDIA लिखा हुआ भी नजर आ रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पाकिस्तान की जर्सी पर INDIA का नाम कैसे हो सकता है. इसकी वजह है वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में होने जा रहा है. ऐसे में नियमों के मुताबिक वर्ल्ड कप की जर्सी पर लोगो के साथ मेजबान देश का नाम और ईयर लिखना भी जरूरी है. इसी नियम के तहत पीसीबी ने अपनी नई जर्सी पर INDIA का नाम लिखा है.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: एशिया कप में अय्यर का रिजवान से है टक्कर, जानें आंकड़ों और चौथे क्रम पर कौन है बीस

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की पहली भिड़ंत नीदरलैंड के साथ:

पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 का आगाज नीदरलैंड के खिलाफ अपने मुकाबले से करेगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच छह अक्टूबर को हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

1992 की विजेता है पाकिस्तान:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अबतक केवल एक बार वर्ल्ड कप में सफलता हाथ लगी है. ग्रीन टीम ने साल 1992 में इमरान खान की अगुवाई में प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया था. इस बीच इमरान एंड कंपनी ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को शिकस्त देते हुए खिताब पर अपना कब्जा जमाया था.

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Pakistan cricket team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here