[ad_1]
छोटे परदे पर लगातार सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बड़ी तमन्ना है कि उनके दौर के तमाम हीरो की इन दिनों हिट हो रही फिल्मों की तरह एक फिल्म उनकी भी हिट हो जाए। इसके लिए वह तमाम जुगतें भी भिड़ाती रहती हैं। निर्देशक प्रियदर्शन और वीनस म्यूजिक कंपनी प्रबंधन को साध कर उन्होंने पिछली कोशिश फिल्म ‘हंगामा 2’ में की थी, लेकिन फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। अब वह ऐसी ही एक कोशिश टी सीरीज और अबन्दंशिया एंटरटेनमेंट की मदद से फिल्म ‘सुखी’ में करने वाली हैं।
Shafaq Naaz: ‘उसने हमारे रिश्ते की बेइज्जती की है’, शफक नाज ने खोली अविनाश सचदेव की पोल पट्टी
Shafaq Naaz: ‘उसने हमारे रिश्ते की बेइज्जती की है’, शफक नाज ने खोली अविनाश सचदेव की पोल पट्टी
टी सीरीज और अबन्दंशिया एंटरटेनमेंट की इस साझा प्रस्तुति में अमित साध भी एक दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, वह अपनी इस भूमिका को महज एक कैमियो से ज्यादा कुछ नहीं मानते हैं। बताते हैं कि अमित साध ने ये फिल्म सिर्फ इसलिए कर ली है क्योंकि वह अबन्दंशिया की वेब सीरीज ‘ब्रीद’ के दोनों सीजन में काम कर चुके हैं और इसके तीसरे सीजन मे भी उनकी मुख्य भूमिका है।
[ad_2]
Source link