[ad_1]

G20
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अगले माह होने जा रहे ‘जी20’ शिखर सम्मेलन में विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किया गया है। दूसरे मुल्कों के राष्ट्रध्यक्षों या सरकार के प्रमुखों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षित कमांडो तैयार किए गए हैं। ये कमांडो इजराइली ‘टेवर एक्स95’ और ऑस्ट्रिया निर्मित ‘ग्लॉक’ पिस्टल से लैस रहेंगे। विदेशी मेहमानों के करीब सुरक्षा का जो घेरा होगा, उसमें ‘ग्लॉक’ पिस्टल से लैस कमांडो (सादे कपड़ों में) रहेंगे। उनके बाद थोड़ी दूरी पर इस्राइली ‘टेवर X95’ गन से लैस जवान तैनात होंगे। इनमें वे कमांडो शामिल हैं, जिन्हें सीआरपीएफ ने ट्रेंड किया है। ऐसे कमांडो की संख्या लगभग एक हजार बताई गई है।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस के भी 45 सौ जवान ‘एमपी 5’ कार्बाइन से लैस होकर विदेशी मेहमानों की हिफाजत करेंगे। कुछ देश, अपने राष्ट्रध्यक्ष और प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठाएंगे। ऐसे देशों में अमेरिका, चीन और ब्रिटेन आदि शामिल हैं।
विशेष दस्तों की रियल टाइम प्रेक्टिस शुरू
बता दें कि विदेशी मेहमानों की अचूक सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित, वीआईपी सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर में 1000 ‘रक्षकों’ का विशेष दस्ता तैयार किया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से सीआरपीएफ के दर्जनभर ट्रेनरों ने इस विशेष दस्ते को प्रशिक्षित किया है। इन रक्षकों की लगभग 50 टीमें बनाई जाएंगी। इन सभी जवानों की एनसीसी ग्राउंड में शिफ्टिंग शुरु हो गई है। वहां पर इनकी रियल टाइम प्रेक्टिस होगी। उसके बाद ये अपने तैनाती स्थल पर पहुंच जाएंगे।
[ad_2]
Source link