[ad_1]

नीतीश कुमार और सोनिया गांधी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विपक्षी दलों के सबसे बड़े गठबंधन INDIA की बैठक मुंबई में शुक्रवार से शुरू होगी। इस बैठक के शुरू होने से पहले चर्चा गठबंधन के संयोजक और 11 अहम सदस्यों की बनाई गई कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरपर्सन के नाम को लेकर सबसे ज्यादा हो रही है। सूत्रों की माने तो संयोजक के तौर पर नीतीश कुमार और कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरपर्सन के तौर पर सोनिया गांधी या उनकी ओर से नामित किसी भी सदस्य को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा फिलहाल 463 लोकसभा सीटों पर विपक्ष का एक प्रत्याशी उतारे जाने का भी खाता तैयार कर लिया गया है। फिलहाल मुंबई में होने वाली बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं और कई बड़े नेता मुंबई पहुंच भी चुके हैं।
विपक्षी दलों के गठबंधन की यह तीसरी बैठक मुंबई के पवई इलाके में होने वाली है। गुरुवार को शुरू होने वाली इस बैठक में गठबंधन के शुरुआती चरण में शामिल प्रमुख दलों के नेता पहुंचने वाले हैं। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि विपक्षी दलों के संगठन INDIA के संयोजक के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम का ऐलान हो सकता है। गठबंधन को बनाने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सूत्रों का मानना है कि नीतीश कुमार के नाम को लेकर ज्यादातर सभी दलों ने सहमति भी जता दी है।
हालांकि कुछ मुद्दों पर जरूर तीन-चार दलों ने अपनी बात इस सहमति से अलग रखी रखी लेकिन नीतीश कुमार के नाम को सिरे से खारिज नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक जिस तरीके से सभी दलों को एकजुट करके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पहली बैठक की थी उसके बात से ही ज्यादातर दालों के नेताओं ने नीतीश कुमार के नाम को आगे बढ़ाया था। मुंबई में होने वाली बैठक के दौरान अनुमान यही लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार के नाम पर सर्वसम्मति के साथ ऐलान किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link