[ad_1]

सुरक्षा बल (साकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मणिपुर में मंगलवार हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में एक कुकी और एक मैतेई शामिल हैं। इसके अलावा गोलीबारी में चार अन्य लोगों के घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बिष्णुपुर जिले में सुबह सशस्त्र बदमाशों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। घटना मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नारानसीना मनिंग लीकाई इलाके में हुई। घायलों में एक किसान बताया गया है। किसान को चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान की पहचान ज्योतिन के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे संदिग्ध कुकी बदमाशों ने ग्राम खोइरेंटक (बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले की सीमा) से बिष्णुपुर जिले के सामान्य क्षेत्र नारानसेना में खेतों में काम कर रहे मैतेई किसानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
इस गोलीबारी में कथित तौर पर नारानसैना गांव, थाना मोइरांग, जिला बिष्णुपुर (मणिपुर) के ज्योतिन को बाएं कंधे और छाती के बीच में गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद, मणिपुर पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस और संदिग्ध कुकी बदमाशों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक इस गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी और अन्य दो मैतेई स्वयंसेवकों को गोली लगी है। शाम तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।
[ad_2]
Source link