Home Breaking News Sikkim: ‘अपने दम पर नहीं जीत सकती BJP’, विधायक लेप्चा ने SKM से गठबंधन तोड़ने पर अपनी पार्टी को चेताया

Sikkim: ‘अपने दम पर नहीं जीत सकती BJP’, विधायक लेप्चा ने SKM से गठबंधन तोड़ने पर अपनी पार्टी को चेताया

0
Sikkim: ‘अपने दम पर नहीं जीत सकती  BJP’, विधायक लेप्चा ने SKM से गठबंधन तोड़ने पर अपनी पार्टी को चेताया

[ad_1]

BJP won't get even 500 votes if it fights Sikkim assembly polls alone: Party MLA

BJP MLA Y T Lepcha
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सिक्किम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अभी से अपनी रणनीति तैयार करने में लग गई हैं। इस बीच, गंगटोक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वाई टी लेप्चा ने दावा किया है कि अगर भगवा पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है तो वह 500 वोट भी हासिल नहीं कर पाएगी। दरअसल, लेप्चा सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के साथ बनाए गठबंधन की वकालत कर रहे थे।

यह है मामला

गौरतलब है, हाल ही में भाजपा की तरफ से कहा गया था कि भगवा पार्टी मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाले गठबंधन सहयोगी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) से संतुष्ट नहीं है और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने पर विचार कर सकती है। इसी पर लेप्चा ने कहा कि अगर भाजपा ऐसा करती है, तो जीत हासिल नहीं होगी। 

गठबंधन के सहारे जीते दो उपचुनाव 

लेप्चा ने सोमवार को कहा कि सिक्किम में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एसकेएम के साथ गठबंधन के बिना भाजपा के किसी भी सीट पर जीतने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने दम पर एक भी पंचायत सीट नहीं जीती है। एसकेएम के साथ गठबंधन करने पर दो विधानसभा उपचुनाव जीते हैं। बता दें, भाजपा विधायक का इशारा गंगटोक और मार्तम रुमटेक सीट की ओर था।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here