Home Sports क्या भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज होगी? रोजर बिन्नी ने किया इशारा

क्या भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज होगी? रोजर बिन्नी ने किया इशारा

0
क्या भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज होगी? रोजर बिन्नी ने किया इशारा

[ad_1]

हाइलाइट्स

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपनी पाकिस्तान यात्रा को लेकर बड़ी बात कही
बिन्नी ने कहा कि इस यात्रा पर वो पीसीबी के अधिकारियों से बात करेंगे

नई दिल्ली. क्या भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही द्विपक्षीय सीरीज होगी? ये सवाल इसलिए उठ रहा क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी एशिया कप 2023 के दौरान पाकिस्तान का दौरा करेंगे और इस दौरान उनकी पीसीबी के पदाधिकारियों से मुलाकात होगी. ऐसे में द्विपक्षीय सीरीज को लेकर चर्चा हो सकती है. खुद बीसीसीआई अध्यक्ष बिन्नी ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान उनकी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों से बातचीत होगी. हालांकि, किन विषयों पर बातचीत होगी, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया. लेकिन, ये देखना बाकी है कि खराब राजनयिक संबंधों के बीच IND बनाम PAK के क्रिकेट रिश्ते बहाल हो पाएंगे.

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “मेरी पिछली पाकिस्तान यात्रा 2006 में हुई थी, जब पाकिस्तान के लोगों की भारतीय क्रिकेट और सिनेमा में बहुत रुचि थी. मैं बीसीसीआई की ओर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत करने जा रहा हूं.” रोजर बिन्नी के अलावा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी पाकिस्तान जाएंगे. पीसीबी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के मेंबर के हैसियत से इन दोनों को पाकिस्तान आने का न्योता दिया था. बिन्नी और राजीव शुक्ला 7 सितंबर को भारत लौटेंगे.

बिन्नी की पाकिस्तान यात्रा के दौरान भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बात हो सकती है. पाकिस्तान की मेजबानी में ये टूर्नामेंट होना है. लेकिन जिस तरह से बीसीसीआई ने एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था, क्या 2 साल बाद भी ऐसा ही होगा? क्योंकि बीसीसीआई का रुख साफ है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी. लेकिन पीसीबी के अधिकारी एशिया कप विवाद के बाद बिन्नी के सामने ये मामला उठा सकते हैं.

बता दें कि पिछली बार 2012-13 में भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी. तब पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था. इसके बाद भारत-पाकिस्तान की टक्कर सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में होती है.

Asia Cup: भूल जाइए भारत-पाकिस्तान की राइलवरी, 3 और मैच होंगे फुल पैसा वसूल, भरपूर एक्शन की है गारंटी!

भारत ने पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. हालांकि, बिन्नी ने इसे खारिज करते हुए कहा, “कई टीमें वहां टेस्ट क्रिकेट खेल रही हैं. इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वहां जा चुकी हैं. अभी सबसे बड़ी बात यही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है.”

Tags: Asia cup, BCCI, India Vs Pakistan, Pcb, Roger Binny

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here