Home Breaking News दिल्ली में गोलीबारी: अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, एक घायल, आधी रात को पांच युवकों ने बरसाईं गोलियां

दिल्ली में गोलीबारी: अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, एक घायल, आधी रात को पांच युवकों ने बरसाईं गोलियां

0
दिल्ली में गोलीबारी: अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, एक घायल, आधी रात को पांच युवकों ने बरसाईं गोलियां

[ad_1]

Amazon Senior Manager Murder in delhi bhajanpur five youths shot uncle nephew

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलीबारी से दहल उठी। दिल्ली के भजनुपुरा में आधी रात को दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। पांच युवकों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से अमेजन के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हरप्रीत गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 के पास थे, इसी दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं और मौके से भाग गए।

घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां हरप्रीत गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत गिल अमेजन में सीनियर मैनेजर था। जबकि गोविंद सिंह को गंभीर हालत में एलएनजेपी रेफर किया गया है। गोविंद सिंह हंग्री बर्ड के नाम से मोमो की दुकान चलाता है।

फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here